गिरफ्तार किया गया दिल्ली की लैब का कर्मी, नियम विरुद्ध नोएडा में ले रहा था नसोफैरिंजियल नमूना

[object Promise]

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया, जिसमें उन्होंने एक सनसनीखेज मामले के बारे में जानकारी दी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सोमवार की दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 टीम निरीक्षण पर थी। इस दौरान टीम ने देखा कि एक व्यक्ति नोएडा सेक्टर-30 स्थित एनएमसी अस्पताल के बाहर मरीजों से उनका नसोफैरिंजियल नमूना ले रहा था और जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह व्यक्ति दिल्ली की एक लैब प्रोगनेसिस के लिए सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए सौंपता था।

नोएडा जोन 1 के डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया, “उस आरोपी के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा 269, 270, 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।”

गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉ. ओहरी ने कहा, “हमने दिल्ली की प्रोगनेसिस लैब और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है, अब पुलिस जांच करेगी, क्योंकि ये जांच का विषय है।”

डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के मुताबिक, वह कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए सैंपल इकट्ठे कर रहा था। वह दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहा था और उसी बाइक पर उसने सैंपल कलेक्शन इक्विपमेंट लगा रखे थे, वह बायोमेडिकल कचरा फैला रहा था और इसके प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं कर रहा था। वह कोरोना संक्रमित के नमूने लेने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा था। उसके खिलाफ नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

सेक्टर-20 के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया, “आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और लैब दिल्ली के द्वारका के रहने वाले एक डॉक्टर की है।”

सीएमओ का कहना है कि यह लैब आईसीएमआर के अंतर्गत नहीं है। आरोपी बिना किट पहने सैम्पलिंग कर रहा था। जांच की जा रही है कि लैब कर्मी के पास लाइसेंस है या नहीं, उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

डॉ. दोहरे ने बताया कि सरकार ने 8 अप्रैल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने लेने की एक सुरक्षित प्रक्रिया है और जिन प्रयोगशालाओं को (आईसीएमआर) इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में मान्यता मिली है, केवल वही प्रयोगशाला कोरोना वायरस का टेस्ट कर सकती हैं। इसके लिए उन प्रयोगशालाओं को संबंधित शहर में अपना कलेक्शन सेंटर स्थापित करना होता है।

इन प्रयोगशालाओं को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट 1998 के दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होता है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला सर्विलांस अधिकारी ने कहा कि कोई भी अस्पताल या हेल्थ एस्टेब्लिशमेंट अगर इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img