प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में आजादी से पूर्व आंदोलन में शामिल शहीद हुए सेनानियों के...

कुशीनगर में आजादी से पूर्व आंदोलन में शामिल शहीद हुए सेनानियों के झांकी का चित्र प्रदर्शन

कुशीनगर में आजादी से पूर्व आंदोलन में शामिल शहीद हुए सेनानियों के झांकी का चित्र प्रदर्शन
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : आजादी मेरा अभिमान जरा याद करो कुर्बानी के तहत युवा कांग्रेस कुशीनगर के द्वारा पडरौना नगर के गायत्री मंदिर गंडक पुल पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके द्वारा किए गए आंदोलनों का चित्र प्रदर्शन किया गया जिसमें आजाद हिंद फौज असहयोग आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन जालियांवाला बाग हत्याकांड होम रूल आंदोलन चंपारण सत्याग्रह नमक सत्याग्रह एवं भगत सिंह राजगुरु फांसी का दृश्य काकोरी कांड आदि तमाम आंदोलनों की झांकी पेश की गई ।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष कुमार युवा नेता मनीष जैस्वाल जिलामहासचिव वाजिद अली के साथ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहिरुद्दीन जिला महासचिव आर्यन बाबू जिला उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा जिला महासचिव अब्दुलहमीद जिला महासचिव हेमंत मिश्रा मासूम रजा साबिर अली के साथ फीता काटकर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं सभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक एक झांकी और आंदोलनों के इतिहास के बारे में जाना। जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने युथ कांग्रेस कुशीनगर के इस कार्य को सराहा और कहा इस तरह के कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के महत्व को और बढ़ा देते हैं पूरे भारत में चलाए जा रहे हैं इस कार्यक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है झांकी प्रदर्शनी के साथ एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जहां सभी नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अपनी तस्वीर खिंचाई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories