प्रदेशउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रमजान के सम्बन्ध में धर्मगुरूओं के साथ...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रमजान के सम्बन्ध में धर्मगुरूओं के साथ की बैठक।

[object Promise]

रमजान के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से ही करायी जायेगी……जिलाधिकारी।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में रमजान के सम्बन्ध में धर्मगुरूओं के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने धर्मगुरूओं से कहा कि प्रशासन सभी धर्मो के प्रति निष्पक्ष रहकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। रमजान में भी कोरोना के प्रति जागरूक रहकर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुये धार्मिक गतिविधियां संचालित की जाये, थोड़ी सी भी लापरवाही खतरनाक सिद्ध हो सकती है। उन्होने कहा कि धर्मगुरूओं को प्रशासन के कार्यो में सहयोग करना चाहिये तथा जनता को कोरोना महामारी के विषय में बताना चाहिये। जिलाधिकारी ने बताया कि रमजान के दौरान सभी निवासियों को डोर-टू-डोर डिलीवरी के माध्यम से सभी आवश्यक चीजे दूध, सब्जी, फल आदि उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने धर्मगुरूओं से यह भी कहा कि यदि रमजान के दौरान कोई अन्य आवश्यक वस्तु चाहिये तो उससे प्रशासन वं पुलिस को अवगत करा दें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरूओं से कहा कि आप लोग सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दे तथा जनता के बीच प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही को सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करें तथा लाकडाउन का कड़ाई से पालन करें, क्योंकि बीमारी किसी धर्म या जाति को देखकर नही आती है। सभी लोग अपने घर पर रहकर शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त एसडीएम/सीओ तथा धर्मगुरु आदि मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories