प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने किया गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

[object Promise]

किसानों को परेशानी होने पर होगी कार्यवाही……डीएम।

केंद्र पर अनुपस्थित रहने पर केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश।

क्रय केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ को चेतावनी देने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने आज साधन सहकारी समिति लिमिटेड सेम्भुई के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक जिन किसानों का गेहूं क्रय किया गया है उनका विवरण कहीं भी दर्ज नहीं किया गया है, एवं किसानों को 6-R रसीद भी नहीं दी गई है। क्रय केंद्र पर सचिव राजेश शर्मा के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए, साथ ही केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ सुभाष यादव को चेतावनी देने के निर्देश दिए। केंद्र पर अब तक कुल 4 किसानों से 190 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील किया कि वे अपना गेहूं क्रय केंद्र पर ही बेचें। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं का मूल्य प्रति कुंतल 1925 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिस क्रम से टोकन जारी किया गया है उसी क्रम से खरीद की जाए तथा किसी भी किसान को वापस ना किया जाए बिना टोकन के किसी भी किसान से गेहूं ना खरीदा जाए तथा जिन किसानों का गेहूं क्रय किया जाए उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि भेज दी जाए। जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद काटा, छन्ना तथा नमी मापक यंत्र के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या/समाधान/सुझाव हेतु जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7233870888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories