प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने गरीबों में भोजन व मास्क किए वितरित

डीएम व एसपी ने गरीबों में भोजन व मास्क किए वितरित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

लाकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे…….डीएम।

अमेठी। जनपद अमेठी में गरीब, मजदूर, राहगीर एवं असहाय वर्ग के लोग जो लाकडाउन के दौरान भोजन से वंचित हैं, उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा कम्युनिटी किचन व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने अमेठी में गरीब, मजदूरों एवं असहाय वर्ग के व्यक्तियों को भोजन व मास्क वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान जनपद स्तर पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कम्युनिटी किचन व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories