प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व शांति...

डीएम व एसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व शांति समिति की किया बैठक

[object Promise]

कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए……डीएम।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी ईद-उल-अजहा/बकरीद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था व शांति समिति की बैठक किया। बैठक में उन्होंने मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं जिलेभर से आए धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के अवसर पर कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए इस हेतु सभी को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं नियमित मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जाए। उन्होंने कहा कि बकरीद के अवसर पर सामूहिक नमाज न अदा की जाए, इसके साथ ही खुले में कुर्बानी न दी जाए कुर्बानी अपने घर के अंदर करें तथा कुर्बानी उपरांत अवशेष के निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए गड्ढे खुदवा कर उसमें गंदगी को निस्तारित किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना दी जाए। सभी जनपदवासी कोरोना महामारी के दौरान आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए त्यौहार मनाए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया की कंटेनमेंट जोन में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति, गर्भवती स्त्रियां व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे घर में ही रहे, त्योहार को अपने घर में अपने परिवार के साथ मिलजुल कर मनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक प्रशासन एवं जन सामान्य का बहुत सामंजस्य रहा है हमें आगे भी इसी तरह मिलकर कार्य करना है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को त्योहारों में विशेष साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार एकता और भाईचारे का संदेश देता है हमें पारस्परिक रूप से मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहिए। वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करते हुए त्यौहार मनाए, मास्क पहने व बार-बार सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों पर अव्यवस्था फैलाने और माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रखे हुए हैं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories