प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद व नगर क्षेत्र का भ्रमण...

डीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद व नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लाॅक डाउन व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

[object Promise]

माह ए रमजान की इबादत को अपने घरों में रहकर ही करें- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लाॅक डाउन के दौरान नगर क्षेत्र में मेडिकल टीमों द्वारा किये गये सर्वें का निरीक्षण करते हुए गलियों में पैदल भ्रमण कर लाॅक डाउन व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने डाक खाना चैराहा, खैराबाद, अन्नू चैराहा, बाध मण्डी चैराहा, शाहगंज चैराहा आदि स्थानों का भ्रमण कर ड्रोन के माध्यम से सील किये गये क्षेत्र की हर एक गतिविधियों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए व लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से अपील की गयी कि लाॅक डाउन व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। विशेष आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चलें जायें। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्स बनाये रखें। आकस्मिक सहायता के लिये यदि किसी को जरूरत पड़ती है, तो 102 व 108 एम्बुलेन्स पर काल करके बुलाया जा सकता है। आप सब की सहायता के लिये एम्बुलेन्स उपलब्ध रहेगी। डीएम व एसपी अन्नू चैराहा होते हुए खैराबाद मोहल्ले में जाकर प्रत्येक घरों पर जाकर होम क्वारंटाइन नोटिस चस्पा का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके पश्चात खैराबाद में जगदेई से खाने-पीने व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली। जगदेई ने बताया कि खाने-पीने की दिक्कत है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि इनकों कम्युनिटी किचन के माध्यम से दोनों टाइम खाने के साथ-साथ सूखा राशन की भी आपूर्ति करायी जाये। इसी प्रकार नगर क्षेत्र में कहीं भी किसी को खाने-पीने की दिक्कत न होने पाये। उन्होंने बताया कि जनपद के नगर क्षेत्र के सभी वार्ड, गली व मोहल्लों में ठेले वालों के माध्यम से चावल, आटा, दाल, सब्जी, दूध, नमक, तेल आदि आवश्यक खाद्य सामानों की आपूर्ति नियमित/सुचारू रूप से करायी जा रही है।

डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से अपील की है कि देश में कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु देश भर में लाॅक डाउन लगाया गया है। उन्होंने मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि माह ए रमजान की इबादत को अपने घरों में रहकर ही करें। जैसे पूर्व में शासन का आदेश है कि किसी भी धार्मिक स्थान पर किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन न किया जाये। पूर्णतयः लाॅक डाउन का पालन किया जाये। सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें, घर में ही रहें, सुरक्षित रहें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories