रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने वर्ष 2020-21 हेतु संशोधित जनपद वृक्षारोपण लक्ष्य 3233750 को आवंटित करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2020-21 में कराये जा रहे अग्रिम मृदा कार्य की स्थलवार सूचना निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सुलतानपुर को उपलब्घ करायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वर्ष 2020-21 में वृक्षारोपण कार्य हेतु यदि विभागीय बजट उपलब्ध न हो, तो वित्त पोषण हेतु विभागीय अनुरोध पत्र तीन दिन के अन्दर उपायुक्त श्रम रोजगार सुलतानपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कोविड-19 महामारी की इस विभीषका में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के अन्तर्गत अन्य विभागों को आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा ग्राम पंचायत स्तर पर की जायेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर यह लक्ष्य 1735 पौधरोपण का रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2020-21 में वन एवं वन्य जीव विभाग तथा अन्य विभागों का वृक्षारोपण लक्ष्य इस प्रकार है। वन विभाग 1527160, ग्राम विकास विभाग 1124200, राजस्व विभाग 114700, पंचायती राज विभाग 114700, आवास विकास विभाग 4500, नगर विकास विभाग 14000, लोक निर्माण विभाग 6600, जल शक्ति विभाग 6600, कृषि विभाग 193110, पशुपालन विभाग 2500, सहकारिता विभाग 4600, उद्योग विभाग 4800, ऊर्जा विभाग 2000, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2290, प्राविधिक शिक्षा विभाग 3600, उच्च शिक्षा विभाग 13600, श्रम विभाग 1600, स्वास्थ्य विभाग 6000, परिवहन विभाग 1600, रेलवे विभाग 8600, उद्यान विभाग 69700, गृह विभाग 5000 जनपद में वृक्षारोपण कुल निर्धारित 3233750 लाख है।
