[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नवरात्रि के दौरान भक्त रामलला के दर्शन करेंगे मानस भवन में, 28 साल से टेंट में हैं विराजमान
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि के दौरान भक्त रामलला के दर्शन करेंगे मानस भवन में, 28 साल से टेंट में हैं विराजमान

admin
Last updated: April 19, 2026 12:34 pm
admin
Share
SHARE

नवरात्रि के दौरान भक्त  रामलला के दर्शन करेंगे मानस भवन में, 28 साल से टेंट में हैं विराजमान

अयोध्या। इस नवरात्रि के दौरान यानी 25 मार्च से दो अप्रैल के बीच रामलला को मूल स्थान से करीब 150 मीटर दूर मानस भवन में लेकर जाया जाएगा, जहां अस्थायी तौर पर मंदिर बनाया जाएगा और जब तक रामलला का मंदिर बनकर तैयार नहीं होता, तब तक उनकी पूजा-अर्चना वहीं पर होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन होने के बाद अब राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की तिथि जल्द घोषित होने वाली है।

इससे पहले रामलला को उनके स्थान से दूसरी जगह लेकर जाने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा, ताकि मंदिर निर्माण के दौरान रामलला की पूजा-अर्चना निर्बाध रूप से चलती रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास के अनुसार, अगले महीने होने वाली राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मूर्तियों को शिफ्ट करने की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मूर्तियों को पास के मानस भवन में एक विशेष बुलेट प्रूफ संरचना के साथ स्थानांतरित करने की संभावना है। रामलला की मूर्तियों को यहां सबसे पहले 22-23 दिसंबर 1949 की मध्यरात्रि के दौरान रखा गया था। 43 साल बाद विवादित ढांचे को ढहाए जाने के बाद मूर्तियों को हटा दिया गया था।

ढांचा गिराए जाने के बाद रामलला 28 वर्ष से टेंट में विराजमान हैं। अब उनका वैकल्पिक गर्भगृह फाइबर का होगा। यहां पर लकड़ी के मौजूदा सिंहासन के विपरीत वैकल्पिक गर्भगृह में रामलला संगमरमर के सिंहासन पर विराजमान होंगे। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा कारणों से मंदिर स्थल के चारों ओर 12 फीट ऊंची चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा और पास के दो मंजिला घरों से निर्माण के दृश्य को बाधित करने के लिए व्यू-कटर स्थापित किए जाएंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति किया समीक्षा
Next Article थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 तमंचा, 02 कारतूस 12 बोर, लूट के नगद रुपए 2500 के साथ रुपए 20 हजार का ईनामिया व रोड होल्डप गैंग का मास्टर माइण्ड गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?