प्रदेशउत्तर प्रदेशसंकट काल में पीएम मोदी का अचानक आया फोन,कुशीनगर में 106 वर्षीय...

संकट काल में पीएम मोदी का अचानक आया फोन,कुशीनगर में 106 वर्षीय पुर्व विधायक भुलई भाई से लिया आशीर्वाद

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार सुबह 8:30 बजे कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया से पूर्व विधायक रहे नारायन जी उर्फ भुलई भाई को फोन कर उनका आशीर्वाद लिया। कॉल,भुलई भाई के पौत्र अनूप चौधरी के मोबाइल पर आई जिसे भुलई भाई के दूसरे पौत्र कन्‍हैया चौधरी ने रिसीव किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने उनसे पूछा,’नारायण जी से बात हो सकती है…।’कन्‍हैया ने कहा,’बिल्‍कुल हो सकती है।’यह कहते हुए उन्‍होंने भुलई भाई को मोबाइल दे दिया। कन्‍हैया ने जब बताया कि फोन पर दूसरी तरह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हैं तो भुलई भाई की खुशी का ठिकाना न रहा।
भुलई भाई के फोन पर आते ही दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री ने उन्‍हें प्रणाम किया। उन्‍होंने उनका हालचाल लिया और कहा कि बहुत सालों से उनसे बात-मुलाकात नहीं हो पाई। आज मन कर दिया कि बात करुं और संकट काल में आशीर्वाद लूं। आपने तो शताब्‍दी देखी है। 106 वर्ष में तो आपने पांच पीढि़यां देखी होंगी।
इधर से भुलई भाई ने अपना हाल बढि़या बताते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि आपकी कृपा से सब ठीक चल रहा है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि ईश्‍वर आपको यशस्‍वी बनाए और जब तक स्‍वस्‍थ रहें देश का नेतृत्‍व करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि बस आपका आशीर्वाद है, अच्‍छा करूं, आप लोगों से जो सीखा है वो देश के काम आए। प्रधानमंत्री ने भुलई भाई की तबीयत का हाल जाना और कहा कि परिवार में भी सभी को उनका प्रणाम कह दें। बहुत साल हो गए उन्‍हें देखा नहीं है लेकिन सबको प्रणाम कह दें।
ये हैं नारायण उर्फ भुलई भाई
नारायण उर्फ भुलई भाई जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े रहे। वह 1974 से 1977 और 1977 से 1980 तक कुशीनगर की नेबुआ नौरंगिया सीट से जनसंघ के विधायक रहे। इमरजेंसी में वह कई महीनों तक जेल में भी रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories