प्रदेशउत्तर प्रदेशकोरोना से लखनऊ के पूर्व उपमहापौर का निधन

कोरोना से लखनऊ के पूर्व उपमहापौर का निधन

कोरोना से लखनऊ के पूर्व उपमहापौर का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। पूर्व उप महौपार अभय सेठ को जुकाम-बुखार की शिकायत थी। 10 दिन पहले उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। बुखार व सर्दी-जुकाम के बाद पूर्व डिप्टी मेयर की अभय सेठ की जांच कराई गई थी। जांच में संक्रमण का पता चला, जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को शुगर व दिल की गंभीर बीमारी भी थी। दिल की बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

सेठ के बेटे आलोक ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत होने पर सबसे पहले राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ले गए थे। उन्होंने वहां कोरोनोवायरस पॉजटिव आने पर इन्हें एसजीपीजीआई में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके ऑक्सिजन लेवल में काफी कमीं आ रही थी।

दस साल तक नगर निगम सदन के सदस्य रहने वाले अभय सेठ अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटा और बेटी दोनों शादीशुदा हैं। बेटा यहीं पर है मगर बेटी विदेश में है। अब कोरोना के कारण हवाई यातायात बंद है तो उसका आना संभव नहीं हो पाया।

पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ के सबसे करीबी दोस्त अशोक मिश्रा के बेटे और पूर्व पार्षद संजय मिश्रा ने बताया कि दिवंगत अभय सेठ के परिवार में उनकी पत्नी रीता सेठ, बेटा अर्पित सेठ और एक बेटी अंशू सेठ है। संजय के मुताबिक अभय सेठ की आयु इस समय करीब 68 वर्ष की थी।

पूर्व उपमहापौर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories