प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में चार दशक पहले किसान बोता था,फसल काटते थे डकैत,गंडक नदी...

कुशीनगर में चार दशक पहले किसान बोता था,फसल काटते थे डकैत,गंडक नदी के किनारे चलती थी ‘जंगल पार्टी’की सरकार

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : बिहार बार्डर से सटे जिले के उत्तरी छोर पर गंडक नदी के दियारा में चार दशक तक जंगल पार्टी के डकैतों की हुकूमत चलती थी। बंदूक के बल पर दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर ये अपराधी नेपाल देश में छिप जाते थे।
खैरा व बेंत की तस्करी और बालू घाटों से अवैध वसूली के चलते जंगल डकैतों के पास रुपये और हथियारों की कमी नहीं होती थी। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस भी इनसे सीधे मुठभेड़ से बचने लगी थी। वर्ष 1970 के आसपास शुरू हुआ यह तांडव वर्ष 2010 तक चलता रहा।
गंडक नदी के दोनों तरफ की जमीन बेहद उपजाऊ है। आजादी के काफी पहले से इस क्षेत्र में धान व गन्ने की खेती होती रही है। बाद में वाल्मीकिनगर के जंगल से खैरा की लकड़ी व बेंत काटकर देश के बड़े शहरों में भेजा जाने लगा। इस धंधे से जब कई प्रभावशाली लोग जुड़े तो लकड़ी व बेंत का यह कारोबार अवैध रूप से भी चलने लगा।
खेत किसान बोता था,फसल डकैत काटते थे
गंडक नदी की बाढ़ के चलते खेती बर्बाद हो रही थी, लिहाजा दियारा क्षेत्र के बेरोजगार नौजवान भी बेंत व खैरा की लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़ने लगे। इस प्राकृतिक संपदा पर कब्जे की होड़ में दियारा क्षेत्र में खूनी संघर्ष शुरू हो गया और धीरे-धीरे संगठित आपराधिक गिरोह बन गए जिन्हें आसपास के लोग जंगल पार्टी के नाम से पुकारने लगे।
जंगल डकैतों का यह गिरोह बाद में जातियों के गिरोह के रूप में भी तब्दील हो गया। दियारा की उपजाऊ जमीन पर कब्जा व किसानों से लेवी (गुंडा टेक्स) वसूलने, वन संपदा कि तस्करी के इस काम में जुटे जंगल डकैत आम लोगों को इस क्षेत्र से दूर रखने के लिए खौफनाक वारदातों को अंजाम देने लगे।
गंडक नदी के दोनों तरफ करीब 100 किलोमीटर की लंबाई व 10 किलोमीटर की चौड़ाई में हजारों किसानों की खेती है। बाढ़ के चलते उपजाऊ हुई इस मिट्टी में धान व गन्ना की खेती होती है। किसान अपने खेत में फसल बोकर तैयार करता था लेकिन जब काटने का वक्त आता था तो जंगल डकैत खेत पर कब्जा कर लेते थे।किसान गन्ना गिराकर एक तिहाई हिस्सा इन जंगल डकैतों को देते थे। कभी-कभी तो पूरी फसल पर ही उनका कब्जा हो जाता था। गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों के लिए भोजन का प्रबंध भी किसान को ही करना पड़ता था।
फिरौती की चिट्ठी पर गोली से लगाते थे मुहर
लोग बताते हैं कि उस दौर में जंगल डकैत जब किसी को फिरौती के लिए चिट्ठी लिखते थे तो उस पर अपने डकैत गैंग के सरगना के नाम के आगे सरकार शब्द तो जोड़ते ही थे, राइफल की गोली के पिछले हिस्से का निशान भी लगाते थे। फिरौती की रकम या सामान नहीं पहुंचाने पर अपहरण व हत्या की घटनाएं होती थीं।
डकैतों को नेपाल में मिलती थी शरण
कुख्यात जंगल डकैत राधा यादव, चुम्मन यादव, रूदल यादव , रामयाशी भगत, मुरारी भगत, रामचन्द्र चौधरी, लोहा मल्लाह आदि तमाम डकैत सरगना नेपाल के नवल परासी जिला के थाना बेलाटाड़ी के सखुअनवा व रानीगंज में घर बनाकर रहते थे। यूपी पुलिस जानकारी के बाद भी इन डकैतों को गिरफ्तार नहीं कर पाती थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories