प्रदेशउत्तर प्रदेशरोंगटे खड़े करने वाली पुलिस की बर्बरता, दो भाइयों को निर्वस्त्र कर...

रोंगटे खड़े करने वाली पुलिस की बर्बरता, दो भाइयों को निर्वस्त्र कर पूरी रात थाने में पीटा

[object Promise]

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में शनिवार को पुलिस की बर्बरता की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां मल्लावां कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले में दो भाइयों को पकड़कर हवालात में बंद कर जमकर पीटा। पीड़ित भाइयों का आरोप है कि पुलिस ने बर्बरता की हदें पार कर दी।

रात में उनकी आंख लगते ही पुलिसकर्मी उन्‍हें जगा देते और पिटाई करना शुरू कर देते। पुलिस पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को सौंप दी है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, अनुज कुमार अग्निहोत्री और राघवेंद्र अग्निहोत्री सगे भाई हैं। दोनों मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गंगा में रहते हैं। दोनों भाइयों का आरोप है कि 3 जून को अनुज पाल और अशोक कुमार यादव नाम के दो सिपाही उनको यूपी 112 की गाड़ी से पकड़ कर थाने ले गए, जहां उन्‍हें हवालात में बंद करा दिया गया। आरोप है कि रात में थाने के दीवान मुकुल चौधरी ने दोनों को बाहर निकाल कर निर्वस्त्र किया और उसके बाद दोनों को जमकर पीटा और बंद कर दिया।

आरोप है कि रात में जब वह लोग सोने लगे तो आदित्य प्रताप सिंह नाम के एक दरोगा, जो सादी वर्दी में थे, उन्‍होंने भी दोनों को जमकर पीटा। अनुज ने बताया कि उसका उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पत्नी ने कई बार पुलिस से शिकायत करके बहुत परेशान कर रखा है। इसी के चलते, पुलिस ने दोनों को पकड़कर पीटा है। घटना के बाद दोनों एसपी आफिस पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को दी गयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories