प्रदेशउत्तर प्रदेशगर्मी का प्रकोप भी चरम पर, पारा पहुंचा 45 डिग्री के करीब,...

गर्मी का प्रकोप भी चरम पर, पारा पहुंचा 45 डिग्री के करीब, कब होगी बारिश जानिये !

[object Promise]

नोएडा। कोरोना (Corona Virus) की दहशत के बीच अब गर्मी का प्रकोप भी चरम पर है। अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में शनिवार के बाद रविवार को भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दोपहर के समय चल रही लू (hot wind) लोगों झुलसा रही है। जरूरी कामों से बाहर निकल रहे लोग पूरे मुंह को ढंके हुए दिखाई दिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नोएडा में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) का अधिकतम तापमान इसी तरह 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा का तापमान शनिवार को 44.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 27 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। लॉकडाउन के बीच शहर के बाजार तो खुल गए हैं, लेकिन दोपहर के समय बिलकुल सुनसान नजर आ रहे हैं। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण कुछ लोग ही मार्केट में नजर आए। बता दें कि रविवार सुबहह से ही गर्मी ने अपने तेवर जाहिर कर दिए थे, दोपहर तक लोगों को परेशान करते रहे।

 29 मई को हो सकती है हल्की बारिश 
मौसम विभाग की मानें तो 27 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 28 मई को आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान तेज गरज के साथ बादल लृकाछिपी करते नजर आएंगे। वहीं, 29 मई को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आईएमडी की मानें तो यह लगातार छठा वर्ष है, जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा है।

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के नजदीक है। इसके चलते बारिश तो होगी, लेकिन वह केवल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में उसका असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अगले चार दिन इसी तरह भीषण गर्मी का प्रकोप मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories