भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की भिड़ंत के बाद बीस फीट नीचे गिरे दोनों वाहन, छह की मौत, 40 घायल

[object Promise]

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया है। खड़ी कार से टकराने के बाद निजी बस भी एक्सप्रेस-वे से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस सवार छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कार सवार पांच और चालीस बस यात्री जख्मी हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को सैफई और तिर्वा अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्री बिहार से दिल्ली जा रहे थे।

बिहार के जनपद मधुबनी के कस्बा सकरी से 18 जुलाई शाम 4:30 बजे टूरिस्ट बस में सवार लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। चालक प्रेम चलाकर लखनऊ टोल प्लाजा तक बस चलाकर लाया, इसके बाद दूसरे चालक सुरेंद्र ने बस चलानी शुरू की थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के सामने चैनल 147 पर कार खड़ी हुई थी। चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बस दोनों ही एक्सप्रेस-वे से करीब बीस फीट नीचे जा गिरी। हादसा होते ही आसपास गांव के ग्रामीण दौड़ पड़े। बस में फंसे घायलों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपीडा कर्मचारियों और पुलिस ने बस सवार करीब 40 घायलों को अस्पताल भेजा। इसमें 18 सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल और 13 घायल मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं कार सवार घायल पांच लोगों को सीएचसी सौरिख भिजवाया गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जिसमें अभी तक तीन की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बिहार निवासी घायलों ने बताया कि वह लोग दिल्ली में काम करते थे और लॉकडाउन में सभी घर आ गए थे। अब सभी लोग वापस काम पर दिल्ली जा रहे थे।

इनकी हुई मौत

1-राजेंद्र पुत्र छोटू राम उम्र 42 वर्ष निवासी खेड़ी कला जिला फरीदाबाद (बस चालक)

2-लाल बाबू राम निवासी छितरौली जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

3-अशर्फी प्रसाद निवासी एक डिडवा, थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज  बिहार।

ये हुए घायल : प्रेम पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी खेड़ी कला फरीदाबाद। विनोद पुत्र बृजेंद्र (बस क्लीनर) निवासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद। विमला देवी पत्नी दिनेश प्रसाद निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। विजय कुमार पुत्र दिनेश, निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। चंदन पुत्र बादशाह प्रसाद निवासी एक डिडवा थाना बैकुंठपुर जनपद गोपालगंज बिहार। मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हारुन निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी। खुर्शीद आलम पुत्र हारून निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी। मोहम्मद जसीम पुत्र मोहम्मद अस्मत निवासी मोहपतिया थाना भेजा मधुबनी, बिहार। अजय कुमार पुत्र हरीश चंद्र प्रसाद खालीपुर थालिकपुर थाना अइया पुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। गुड्डू कुमार पुत्र वीरेंद्र पासवान निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। बिट्टू पुत्र वीरेंद्र पासवान निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। सुजीत कुमार पुत्र विधानसभा, निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। सुजीत पुत्र बिंदेश्वर निवासी मोहनपुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार। मोहम्मद अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मेठी थाना गांव घाट मुजफ्फरनगर बिहार। सुनील कुमार पुत्र रामानंद राय निवासी खुशहाल डुमरी थाना जामुनी हार जिला सिवान बिहार। नरेश माथुर पुत्र इकबाल माथुर निवासी लीजोर थाना सिधौली जिला गोपालगंज बिहार। भगवान प्रसाद पुत्र रामदेव प्रसाद निवासी पिपरा थाना बाजार बैकुंठपुर बिहार। रोहित पुत्र सुदामा निवासी सिधौली थाना बसंतपुर बिहार। विनोद राम पुत्र शिवनाथ राम निवासी बरोदा थाना पानापुर बिहार। नागेश्वर मुखिया पुत्र जागेश्वर मुखिया निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा मुजफ्फरनगर बिहार। मुकेश राम पुत्र रामभरोसे निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर, बिहार। विकास पुत्र अवधेश, निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर बिहार। अर्जुन महतो, निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा मुजफ्फरनगर बिहार। महेश निवासी वाजिदपुर अशोक ढोली सकरा, मुजफ्फरनगर बिहार। ज्ञान शंकर पुत्र योगेंद्र निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। ममता पत्नी ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। आरोही पुत्री ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। आर्यन पुत्र ज्ञान शंकर निवासी 236 प्रताप खंड विश्वकर्मा नगर नई दिल्ली। इरा स्वामी पुत्र गोरनस्वामी निवासी बिरसा, थाना कंडोल जिला सकरी। सुधीरा देवी पत्नी इरा स्वामी निवासी बिरसा, थाना कंडोल जिला सकरी। संतोष कुमार पुत्र अर्चित मुखिया निवासी अडियामा  थाना बैरा बस्ता जनपद मधुबनी बिहार। अजय कुमार पुत्र पलट राम निवासी राजनगर मधुबनी बिहार। चंद्रशेखर पुत्र केदार सिंह निवासी नोएता थाना आमा बाजार बिहार। कन्टीर यादव पुत्र शंकर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। रामरति देवी पत्नी कन्टीर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। रोशन यादव पुत्र कन्टीर यादव, निवासी तरुणी थाना बेहुरा बिहार। राकेश पुत्र कन्टीर यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। निधि पुत्री पवन यादव निवासी तरुणी थाना बेहुरा जनपद बिहार। चंदन कुमार पुत्र बच्चा निवासी कमाल गोपालगंज बिहार। बीजक कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी गोपाल गंज बिहार।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img