प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में कप्तानगंज कस्बा के मेडिकल स्टोर के पांच सेल्समैन समेत 16...

कुशीनगर में कप्तानगंज कस्बा के मेडिकल स्टोर के पांच सेल्समैन समेत 16 मिले संक्रमित,कंटेनमेंट जोन घोषित

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर। बृहस्पतिवार को जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कप्तानगंज क्षेत्र में मिले इनमें आठ मामलों में पांच एक ही मेडिकल स्टोर के सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार को आठ मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 153 हो गई है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कप्तानगंज के एसडीएम ने पूरे नगर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सभी वार्डों को सील कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार से कप्तानगंज कस्बे की सभी दुकानें व सरकारी व प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार बुधवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज से 420 लोगों की रिपोर्ट आई है जिनमें से 16 पॉजिटिव व 404 निगेटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को लक्ष्मीपुर एलवन अस्पताल भेजकर उनके मुहल्लों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया गया है।
बृहस्पतिवार को आई इस रिपोर्ट में सर्वाधिक आठ लोग कप्तागनंज क्षेत्र के हैं जिनमें से पांच लोग कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन का काम करते हैं। शेष तीन लोग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे कस्बे को ही कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सभी 17 मुहल्लों को अग्रिम आदेश तक के लिए सील करा दिया गया है। इसके कारण नगर में प्रमुख सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से अतिरिक्त सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की है।
कोरोना गाइड लाइन के पालन के निर्देश 
हाटा। बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने हाटा नगर के दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग तथा साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर जय कुमार ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से आम लोगों को बचाने के लिए दवा के दुकानदारों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोरोना से संबंधित गाइड लाइन के पालन में मेडिकल स्टोर संचालक लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories