प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना के अंबे चौक के बगल में बारिश की पानी...

कुशीनगर में पडरौना के अंबे चौक के बगल में बारिश की पानी बनी लोगों के लिए आफत,धान रोप जताया विरोध

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : बरसात आते ही सड़कों की हालत बद से बदतर हो जाती है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से सड़कों पर जलजमाव होना आम बात है। वही पडरौना शहर में की कई सड़कें एक माह से उपेक्षित पड़ी हैं जिस कारण उक्त सड़कों पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

पडरौना नगर के अंबे चौक से डॉक्टर एके सिंह के हॉस्पिटल तक जाने वाली सड़क पर लगे जलजमाव व कीचड़ में मोहल्ले वासियों ने धान रोप विरोध जताया। घुटने भर पानी में दर्जनों युवकों ने सड़क पर धान रोपाई कर लोगों में धनंजय पांडेय,मनोज तिवारी,राम नवल गुप्ता, गोलूशुक्ला,श्यामलाल,सुशील मिश्रा,अंकित मिश्रा,कृष्णा सिंह, अजय सिंह,संदीप गुप्ता,विनोद तिवारी,सतेन्द्र चौरसिया,धर्मेंद्र सिंह आदि ने सड़क पर धान के बिचड़े रोप विरोध प्रदर्शित किया।

इस मुहल्ले के लोगों के अनुसार सड़क पर इतनी जलजमाव हो चुकी है कि प्रत्येक दिन 3-5 इसमें  गिर रहे हैं। लेकिन इस ओर ना तो किसी सभासद और नगर चेयरमैन जनप्रतिनिधि ने ध्यान दे रहे है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories