पडरौना,कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा देश के 20 परसेंट गरीबों को 6000 महीना देने की जो बात कही थी, इस सिलसिले में न्याय योजना के तहत 1 दिन का न्याय अर्थात 1 दिन का न्याय जिसमें 200 रुपए भारत में चल रहे देने के मामले मे स्वर्गीय राजीव गांधी के 29 वीं पुण्यतिथि के मौके पर पूरे कुशीनगर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में 29 लोगों को पैसा दिया गया।
इस पडरौना विधनसभा मे भाई ऋषिकेश मिश्रा,प्रदेश सचिव ग्रिजेश उपाध्याय,नजमी उजैर कुँवर डी पी श्रीवास्तव जी उपेन्द्र प्रताप सिंह जिला कोऑर्डिनेटर बैजनाथ सिंह,के साथ जिला महासचिव आर्यन बाबू के सहयोग से 29 लोगों को एक दिन के न्याय का धन दिया गया। हालांकि वर्तमान समय में चल रहे कोरोना महामारी में हमारी मांग है कि सरकार कम से कम 6 महीने तक न्याय योजना को लागू करें।

