उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर: होली के त्योहार पर शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को पडरौना कस्बे में फ्लैगमार्च किया। फ्लैगमार्च का नेतृत्व सीओ सदर ने किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे फ्लैगमार्च में कोतवाली पडरौना की फोर्स और पुलिस पीएसी बल के जवान शामिल थे। मुख्य मार्ग,कोतवाली चौक, तिलक चौक, मेन रोड और रामकोला रोड का भ्रमण कर पुलिस ने आम जन को पर्व शांति और सछ्वाव से मनाने का संदेश दिया। एसडीएम रामकेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि होली के त्योहार को लोग शांति और भावपूर्ण तरीके से कराने के लिए फ्लैगमार्च किया गया है।
सीओ ने लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपेक्षा की। कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। सभी इसे मिलजुल कर मनाएं। इस मौके पर पडरौना कोतवाल पवन कुमार सिंह,सुभाष चौक कस्बा इंचार्ज रामाशंकर यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश यादव, आलोक यादव,प्रमोद कुमार, बिरेन्द्र कुशवाहा,नागेंद्र सिंह समेत महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय के आलावा में महिला पुलिस जवानों के साथ साथ भारी संख्या में पीएसी के जवान शामिल रहे ।



