[object Promise]
मथुरा के निकटवर्ती है गांव नगला शीशराम की देवेन्द्र सिंह की पुत्री अन्तर्राष्ट्रीय चैंम्पियन प्रिया सिंह को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा |
विदित है कि प्रिया सिंह ने गत वर्ष सितम्बर महीने में थाईलैंड में आयोजित हुई अन्तर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मैं 260.5 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता था, इससे पहले प्रिया ने नेपाल मे हुई पाॅवरलिफ्टिंग में कुल 5 अंतरराष्ट्रीय पदक के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्ट्रांगवूमैन ऑफ द चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी हैं|
प्रिया मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं जहां उन्होंने खेल को अपना जीवन बनाया| गोविंद अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता कोच गोविंद सिंह गुरमीत सिंह मनीष भान सिंह सोनू ,जितेंद्र, देवेन्द्र सिंह माता सुनीता देवी तथा यूपी राॅ पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष गोविंद सिंह के साथ क्षेत्र की जनता को देते हैं सिंह खेल के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद खिलाड़ियों की सहायता करती हैं |वहीं प्रिया ने सामाजिक सरोकारों के लिए अब तक 6 बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में भी भाग लिया है।
सिंह को इससे पूर्व कई राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं जिनमें राज्यपाल गोल्ड मेडल , बेस्ट आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवार्ड, जाट रत्न, नेशनल यूथ आइकन अवार्ड इत्यादि |प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये नामित होने पर खुशी व्यक्त की।सिंह ने यह सम्मान हाल ही में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए के जवानों को को समर्पित किया है तथा देश में अमन एवं शांति की अपील की l
