[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर में इकबाल ने वतन वापसी की गुहार लगाते ली आखिरी सांस,सऊदी में कैंसर से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में इकबाल ने वतन वापसी की गुहार लगाते ली आखिरी सांस,सऊदी में कैंसर से मौत

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुरदिल निवासी कैंसर पीड़ित युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बरवां पुरदिल निवासी 34 वर्षीय इकबाल अहमद एक साल पूर्व सऊदी अरब के रियाद शहर में कमाने के लिए गया था। वहां पर वह ड्राइवरी करता था। इसी साल मार्च महीने में उसकी तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान पता चला कि उसे कैंसर हो गया है। कैंसर की जानकारी होने पर वह अपने मालिक के साथ चार से पांच बार भारतीय दूतावास पहुंचा और वतन वापसी का गुहार लगायी। हर बार उसे कुछ दिन इंतजार करने को कहा गया। दो सप्ताह पूर्व उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके साथ में रहने वाले गांव के लोगों ने उसे वहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पिछले छह जुलाई की रात में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने परिवारीजनों को मंगलवार की देर रात मिली तो घर में कोहराम मच गया।
घरवालों का आरोप है कि इकबाल के इलाज में लापरवाही बरती गई है। आरोप है कि भारतीय दूतावास से उसे घर वापस भेजने में मदद की गई होती तो शायद उसकी जान बच गई होती। लॉकडाउन की वजह से टिकट भी नहीं मिल रहा था कि वह अपने मर्जी से घर लौट सके। उसकी मौत के बाद से बूढ़े पिता अनवर सहित आठ वर्षीय बेटी आफिया व ढाई वर्षीय बेटा बिट्टू का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी सईदुन निशा बार-बार बेहोश हो जा रही है।
कह कर गया था,लौटने पर बनवाएगा मकान की छत
इकबाल अहमद की गांव में काफी पुरानी मकान है, जो अब जर्जर हो गयी है। रहने लायक नहीं है।   इकबाल ने अपनी कमाई से गांव में दूसरी जगह घर बनवाना शुरू किया था, जिसका अभी लिंटर नहीं लगा है। सऊदी अरब जाने के पूर्व उसने परिवार के लोगों को भरोसा दिया था कि वापस लौटने पर मकान का लिंटर कराएगा, लेकिन शायद ईश्वर को मंजूर नहीं था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शराब के नशे में धुत कार सवार रईसजादे ने पुलिसकर्मियों को किया कुचलने का प्रयास…
Next Article थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?