प्रदेशउत्तर प्रदेशजेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर में निधन, उद्योग जगत...

जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर में निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

कानपुर शहर के उद्योगपति जेके परिवार में गुरुवार की सुबह दुख की घड़ी लेकर आई। जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का गुरुवार सुबह ग्यारह बजे सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कानपुर शहर के जेके समूह के परिवार में गुरुवार की सुबह दुखद सूचना से शोक छा गया। जेके सीमेंट में सीईओ यदुपति सिंहानिया काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्वजन सिंगापुर के अस्पतला में भर्ती कराकर उनका इलाज करा रहे थे। सिंगापुर में उनके साथ मां सुशीला सिंहानिया व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली।

जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर में निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
काफी समय से बीमार चल रहे उद्योगपति यदुपति सिंहानिया का सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था वहां पर उनके साथ मां और परिवार के अन्य सदस्य थे।

उनके निधन की जानकारी मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह वर्ष 2004 में जेके सीमेंट के सीईओ बने थे और दो वर्ष पहले उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ के अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने देश के शीर्ष 100 सीईओ में 28 वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कंपनी के लिए 20 बिलियन डालर का लक्ष्य तय किया था जो 2023 में पूरा होना था।

भारत के सबसे पुराने और सबसे समृद्ध उद्योगपति परिवारों में से एक है जेके समूह परिवार के सदस्य 65 वर्षीय यदुपति सिंघानिया बेहद सरल और मृदुभाषी थे। वह अभी तक कानपुर के 90 वर्षीय कमला टावर्स का संचालन करते रहे। उन्हें सीमेंट ऑफ किंग के नाम से भी जाना गया और उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन से जेके सीमेंट उद्योग को दुनिया की बुलंदियों तक पहुंचाया। उनके करीबी बताते हैं कि महज 3 साल में उन्होंने 500 करोड़ रुपये की कंपनी को करीब 6500 करोड़ रुपये की विशाल कंपनी में तब्दील करके दिखाया।

इसीलिए किंग ऑफ कानपुर कहे जाने वाले यदुपति सिंहानिया को सीमेंट इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ सीईओ से सम्मानित किया गया था। दुनिया की शीर्ष 30 सीमेंट कंपनियों की रैंकिंग हर साल जारी होती है, इस सूची में व्हाइट सीमेंट सेगमेंट में जेके सीमेंट को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का स्थान मिला था। वह अपनी मां से बेहद प्रेम करते थे और कोई भी काम शुरू करने से पहले और उपलब्धि मिलने पर उनका आशीर्वाद जरूर लेते थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories