प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना का बड़ा ही बहादुर निकला बहादुरगंज का कृष्णा

कुशीनगर में पडरौना का बड़ा ही बहादुर निकला बहादुरगंज का कृष्णा

कुशीनगर में पडरौना का बड़ा ही बहादुर निकला बहादुरगंज का कृष्णा
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : गुरुवार की शाम रामकोला थानाक्षेत्र के चंदरपुर गाँव के सामने 730 राष्टीय राजमार्ग पर अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की नीयत से चलाई गोली का शिकार कोतवाली पडरौना के बहादुरगंज निवासी कृष्णा वर्मा अपने गांव के नाम की तरहः बहादुर निकला। गुरुवार की शाम रामकोला थानाक्षेत्र के गोबरही बाजार से अपनी सोने चांदी की दुकान बंदकर और कई बहनों की ज्वेलरी जो उसके वहां बनने हेतु जमा की गई थी उसको सहेज कर अपनी बाइक की डिक्की में डाल कर जैसे ही अपने गाँव जाने के लिए निकला आगे चलकर उसे बदमाशो ने गोली का शिकार बना लिया।

गोली लूट की नीयत से मारी गयी थी,दो गोली खाने के बाद भी कृष्णा विचलित नही हुआ और सोने चांदी के उन जेवर के लिए बदमाशो से भिड़ गया जिसको रखने के लिए तमाम बहनों और माताओ ने उसपर विश्वास किया था। कृष्णा अपनी जान की बाजी लगाकर उस विश्वास को बचा लिया। सदियों पहले किसी ने उस गांव का नाम बहादुरगंज रखा होगा जिस गांव का निवासी 28 साल का कृष्णा वर्मा है,शायद गांव का नाम बहादुरगंज रखने वाले ने ये सोचा भी नही होगा कि एक दिन इसी गांव का बच्चा बहादुर निकलेगा। हम प्रणाम करते है कृष्णा के बहादुरी का,और ईश्वर से प्राथना करते है वो जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो भगवान उसकी रक्षा करे। आप सबकी दुआओ की भी उसको जरूरत है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories