[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टिड्डियों का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हमला, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश

टिड्डियों का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हमला, अलर्ट जारी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:18 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिले बीते 48 घंटों से टिड्डियों के हमले से प्रभावित हैं। इनमें झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बीते 48 घंटों में टिड्डियों के झुंडों ने कई जिलों के पेड़ों और फसलों पर हमला किया है।
उप्र के कृषि विभाग ने कहा कि इनके पड़ोसी जिलों जैसे हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मिजार्पुर, सुल्तानपुर, मऊ और बलिया के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित गृह जिला देवरिया भी टिड्डियों के हमलों का सामना कर रहा है।
उन्होंने रविवार को कहा, “टिड्डियों का झुंड देवरिया आया था, हालांकि झुंड ने सिर्फ बैसिला मेनुद्दीन गांव पर हमला किया। ग्रामीणों ने तेज ध्वनि के साथ उनका पीछा कर उन्हें भगाया। झुंड कुशीनगर की ओर निकल पड़ा है। हम उन्हें मारने के लिए रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं और सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।”
शाही ने कहा कि कीटनाशकों का छि़ड़काव अग्निशमन विभाग के वाहनों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को ‘थालियों’ और अन्य बर्तनों को पीटकर जोर से शोर मचाने के लिए कहा गया है। पुलिस वाहन के सायरन भी बजाए जाएंगे और टिड्डियों का पीछा करने के लिए धुएं का इस्तेमाल किया जाएगा।
मंत्री ने कहा, “उप्र सरकार ने टिड्डियों को मारने के लिए और रसायनों के छिड़काव के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में से प्रत्येक को पांच लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ ही स्थिति पर निरंतर निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी के अधीन प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही और बेटे की मौत, कैंटर घुसा हाईवे पर खड़े ट्रक में
Next Article गोरखपुर के नागेंद्र से PM मोदी ने कहा- आपने अवसर में बदल दिया आफत को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?