प्रदेशउत्तर प्रदेशLucknow Coronavirus Update : राजधानी लखनऊ में एक और मिला संक्रमित, संख्‍या...

Lucknow Coronavirus Update : राजधानी लखनऊ में एक और मिला संक्रमित, संख्‍या पहुंची 206

[object Promise]

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार सुबह एक शहर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के बेटे में भी वायरस का संक्रमण पाया गया। यह दोनों श्रावस्ती निवासी हैं। वहीं, बीते दिन यानी शनिवार को केजीएमयू में भर्ती चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उनके एमबीबीएस कर रहा बेटा भी भर्ती किया गया। इसके अलावा पत्नी व बेटी को भी क्वारंटाइन किया गया है। ऐसे में राजधानी में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 206 हो गई है। इसमें लखनऊ के 126 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं।

उधर, मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। अब तक कुल 50 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें सबसे अधिक साढ़ामऊ अस्पताल में ठीक हुए। लखनऊ के कुल 30 मरीज ठीक हुए। वहीं, बहराइच में महाराष्ट्र से घर लौटे प्रवासी के सैंपल जांच में कोरोना की पुष्‍ट‍ि हुई है। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है।

केजीएमयू में शुक्रवार को एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को भर्ती कराया गया। यह 1981 बैच के जॉर्जिंयस हैं, वहीं, उरई में सरकारी चिकित्सक हैं। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, शाम को लैब में हुई जांच में डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। साथ में मौजूद उनके बेटे, पत्नी व बेटी को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का बेटा केजीएमयू में ही एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। वहीं, बेटी कहीं बाहर काम करती है। उनके स्वैब कलेक्शन जांच के लिए भेजा गया है।

महाराष्ट्र से घर लौटे प्रवासी के सैंपल जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। देर रात सैंपल जांच की रिपोर्ट आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रिसिया क्षेत्र 54 मजदूर ट्रक पर सवार होकर महाराज से घर लौटे थे। पुलिस ने इन्हें जिला महिला अस्पताल को रनटाइम सेंटर में रखा है। इन लोगों का सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। सीएमएस डॉ डीके सिंह ने बताया कि संक्रमित को एंबुलेंस के माध्यम से कोविड-19 चितौरा शिफ्ट किया जाएगा। जहां पहले से श्रावस्ती के तीन बहराइच के 8 कुल 11 संक्रमित भर्ती चल रहे हैं।

सीतापुर से एक और अच्छी खबर आ रही है। खैराबाद सीएचसी के एल-वन वार्ड में भर्ती 4 अन्य कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के साथ जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 हो गई है। रविवार को ठीक होने वालों में बिसवां के रामभारी में कोरोना संक्रमित मिले तीन जमाती व खैराबाद कस्बा निवासी एक व्यक्ति शामिल है। इन सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बता दें कि, बिसवां के रामाभारी में तीन जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें से दो संत कबीरनगर व एक जमाती बस्ती जिले का निवासी है। तीनों को उपचार के लिए खैराबाद सीएचसी के एल वन वार्ड में भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि, तीन जमातियों व एक संपर्की की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब एल-वन वार्ड में सिर्फ 6 कोरोना संक्रमित मरीज ही रह गए हैं।

लखनऊ में जहां वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। उधर, मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। अब तक साढ़ामऊ अस्पताल में सबसे अधिक मरीज डिस्चार्ज किए गए। 13 अप्रैल से लगातार केस आ रहे थे। शनिवार को राहत दिखी। हेल्थ टीम ने बीएन लेन मकबरा, लालबाग भोपाल हाउस, पंजाबी कॉलोनी, कदर रोड, कोऑपरेटिव कॉलोनी आदि क्षेत्रों में घर-घर सर्वे किया। क्षेत्र में तीन सदस्यीय 14 टीम व 14 सुपरवाइजर ने 1044 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान 3961 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया गया। टीम ने 166 लोगों का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा। वहीं अब तक कुल 50 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें सबसे अधिक साढ़ामऊ अस्पताल में ठीक हुए। लखनऊ के कुल 30 मरीज ठीक हुए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories