प्रदेशउत्तर प्रदेशमा. सांसद महोदया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी...

मा. सांसद महोदया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र व सखी ऐप का किया शुभारंभ

मा. सांसद महोदया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र व सखी ऐप का किया शुभारंभ
मा. सांसद महोदया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र व सखी ऐप का किया शुभारंभ

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र तथा सखी एप का शुभारंभ किया। जनपद अमेठी में स्वास्थ्य एवं पोषण मानकों तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुधार हेतु 151 उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए सखी ऐप का शुभारंभ आज मा. सांसद महोदया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने सर्वप्रथम मा. सांसद महोदया को 151 आंगनवाड़ी केंद्रों में कराए गए कार्यों तथा सखी ऐप के बारे में अवगत कराया, इस दौरान दोनों कार्यक्रमों में कराए गए कार्यों से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. सांसद महोदया ने सर्वप्रथम जिला प्रशासन व बी0सी0जी0 की टीम का आभार व्यक्त किया। मा. सांसद महोदया ने कहा कि बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण मानकों तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु किया गया प्रयास अत्यंत सराहनीय है। मा. सांसद महोदया ने कहा कि आगामी एक वर्ष में 500 और आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने मा. सांसद महोदया को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान सहित लगभग 2250 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories