प्रदेशउत्तर प्रदेशसांसद महोदया ने ई-चौपाल के माध्यम से ऑनलाइन सुनी जन समस्याएं, निस्तारण...

सांसद महोदया ने ई-चौपाल के माध्यम से ऑनलाइन सुनी जन समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश

सांसद महोदया ने ई-चौपाल के माध्यम से ऑनलाइन सुनी जन समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश
सांसद महोदया ने ई-चौपाल के माध्यम से ऑनलाइन सुनी जन समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश

मा. सांसद महोदया की अध्यक्षता में ई-चौपाल का किया गया आयोजन।

एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन 4 ग्राम पंचायतों में होगा ई-चौपाल का आयोजन।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने ई-चौपाल के माध्यम से आज जनपद अमेठी के विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर, विकासखंड जामो अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बलभद्रपुर, विकासखंड शाहगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुलापुर खुर्द तथा विकासखंड मुसाफिरखाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर में ऑनलाइन संवाद कर जन समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ई-चौपाल में शिकायतकर्ताओं ने पीने के पानी की समस्या, नाली/खड़ंजा मरम्मत, रोजगार हेतु ऋण दिलाने, आवास सहित अन्य समस्याएं मा. सांसद महोदया के समक्ष रखा, जिस पर मा. सांसद महोदया ने शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिया। ई-चौपाल के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मा. सांसद महोदया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं की शिकायतों के प्रति गंभीर रहें, उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसके साथ ही मा. सांसद महोदया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जन सामान्य से संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-चौपाल का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने मा. सांसद महोदया को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज की ई-चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन 4 ग्राम पंचायतों में मा. सांसद महोदया की अध्यक्षता में ई-चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, उप जिलाधिकारी गौरीगंज महात्मा सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories