[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर के एमबीबीएस छात्र की फिलीपींस में मौत,कोरोना वायरस की उड़ी अफवाह
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर के एमबीबीएस छात्र की फिलीपींस में मौत,कोरोना वायरस की उड़ी अफवाह

admin
Last updated: April 19, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर के एमबीबीएस छात्र की फिलीपींस में मौत,कोरोना वायरस की उड़ी अफवाह

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले के दुदही के निकट बड़हरा बुजुर्ग गांव के पंकज आर्या नामक युवक की बुधवार की रात फिलीपींस में मौत हो गई। यह सूचना मिलने के बाद इलाके में कोरोना वायरस की अफवाह उड़ी मगर बाद में पंकज के पिता अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि बेटे की मौत हेपेटाइटिस-बी से हुई है। अशोक कुमार ने आर्थिक स्थिति बदहाल बताते हुए तमकुही विधायक और कुशीनगर सांसद से बेटे का शव निशुल्क मंगाए जाने की मांग की है। 

पंकज की उम्र इस समय 21 वर्ष थी। 2017 में वह एमबीबीएस करने फिलीपींस के यूनिवर्सिटी ऑफ परपीचुअल लास  पीनास चला गया था। इससे पहले 2016 में उसने इंटर की परीक्षा सखवनिया के महात्मा गांधी किसान इंटर कालेज से प्रथम श्रेणी में पास की थी। यूनिवर्सिटी कैंपस में ही वह हास्टल में रहता था। अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसके फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो काफी देर बाद भी उसका फोन नहीं उठा। विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह बीमार है। उसे बिकोल मेडिकल सेंटर कंसप्सन पिक्वेना नागा सिटी में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को सुबह पंकज के किसी दोस्त ने पिता के मोबाइल पर फोटो भेजा, जिसमें पंकज खून की उल्टी कर रहा था। घरवाले उसके पास जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक देर शाम आठ बजे उसके मौत की सूचना मिली। अशोक कुमार ने बताया कि पंकज बीमारियों वगैरह को लेकर कुछ ज्यादा ही लापरवाह था। जब वह यहां से फिलीपींस पहुंचा तो उसके कुछ ही दिन बाद हेपेटाइटिस का शिकार हो गया। उसने हम लोगों को यह बात बताई थी। परिवार के सभी लोगों ने गंभीरता से इलाज कराने को कहा था। पंकज दो भाइयों में बड़ा था। इस समय वह एमबीबीएस दूसरे साल की परीक्षा दे रहा था। मई माह में उसे घर आना था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना प्रभावित इराक से लोटे कुशीनगर नागरिक को लेकर चार इराक दिन तक स्वास्थ्य महकमा रहा हलकान,गोरखपुर पहुंची टीम ने की जांच
Next Article पेपरलेस बजट पेश कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?