प्रदेशउत्तर प्रदेशअब ब्राह्मणों के नाम पर अखिलेश करने लगे राजनीति- बसपा मुखिया मायावती

अब ब्राह्मणों के नाम पर अखिलेश करने लगे राजनीति- बसपा मुखिया मायावती

अब ब्राह्मणों के नाम पर अखिलेश करने लगे राजनीति- बसपा मुखिया मायावती

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने अब उससे किनारा कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जातिवाद और इनमें भी ब्राह्मणों को वोट की खातिर लुभाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सपा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है। बसपा मुखिया ने समाजवादी पार्टी की ब्राह्मणवाद की सियासत पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि किसी भी महापुरुष को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए, वह किसी की जागीर नहीं होते हैं। लोग अपने कर्म से महापुरुष का दर्जा पाते हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा उन्हेंं अपने कार्यकाल में ही परशुराम की मूॢत लगवा लेनी चाहिए थी, लेकिन चुनाव आने से पहले समाजवादी पार्टी ब्राह्मण वोटों के खातिर मूॢत लगाने की बात कह रही है, जिससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी की हालत प्रदेश में कितनी खराब है।

परशुराम की उनसे भी बड़ी प्रतिमा लगाएंगे : मायावती

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण समाज की आस्था के प्रतीक परशुराम की प्रतिमा लगाने की तैयारी के बीच में बसपा मुखिया ने कहा कि हम तो परशुराम की उनसे भी बड़ी प्रतिमा लगाएंगे। मायावती ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने पर बसपा भगवान परशुराम के नाम पर अस्पताल व साधु-संतों के ठहरने के लिए स्थल बनवाएगी। मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बसपा पर पूरा भरोसा है, जैसा कि हमने उन्हेंं उचित प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी की तरह बात नहीं करती है, बल्कि करके दिखाती है। हमारी पार्टी हर समाज, जाति, धर्म के संतों, महापुरषों को पूरा सम्मान देती है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा सरकार ने महान संतों के नाम पर कई जनहित योजनाएं शुरू की थीं और जिलों के नाम रखे थे, लेकिन जातिवादी मानसिकता और द्वेष की भावना से सपा ने इन्हेंं बदल दिया। 2022 में बसपा सरकार बनने पर इन्हेंं फिर बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार बार बनीं बसपा की सरकार में सभी वर्गों के महान संतों के नाम पर अनेक जनहित योजनाएं शुरू की गई थीं जिसे बाद में आई समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपनी जातिवादी मानसिकता व द्वेष की भावना के चलते बदल दिया।

अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सियासत न करने की नसीहत

अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सियासत न करने की नसीहत देते हुए मायावती ने कहा कि राम लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। इस पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि अगर पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के समय पीएम मोदी अपने साथ दलित समाज से आने वाले देश के राष्ट्रपति को साथ लेकर अयोध्या जाते। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के खिलाफ केंद्र व राज्य की सरकारें पूरी तरह से कामयाब नहीं रही हैं। उनके प्रयासों में कमी रही है। हमें तो कोरोना के कहर से बचने के लिए अब अस्पताल की ज्यादा जरूरत है। बसपा मुखिया ने कहा कि यूपी में जंगलराज चल रहा है। यदि रामराज्य होता तो जंगलराज नही होता।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories