प्रदेशउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की...

जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

12 दुकाने निलंबित एक पर एफ0आई0आर0 दर्ज।

अब तक 60 दुकानों पर की जा चुकी है छापेमारी।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर यूरिया खाद की कालाबाजारी व बढ़ते दामों की शिकायत को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों व प्रत्येक तहसील के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के द्वारा क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अब तक 60 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई है, जिसमें दिनांक 17 व 18 अगस्त को 24 दुकानों व 19 अगस्त को 36 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर 12 दुकानें निलंबित व एक के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई है। जिसमें सिंह खाद भंडार भीमी, पांडे ट्रेडर्स कसरवांगंज, मौर्या खाद भंडार गोरियाबाद, दीप फर्टिलाइजर अमेठी, राम नेवाज मौर्या शिवरतनगंज, कोमल फर्टिलाइजर तिलोई, किसान खाद भंडार तिलोई, पलक ट्रेडर्स शाहमऊ, मिश्रा खाद भंडार शाहमऊ, शादाब खाद भंडार डिघिया तिलोई, मुकीम खाद भंडार शाहमऊ व ओम प्रकाश एंड संस की दुकानों का निलंबन तथा साईं कृषि सेवा केंद्र जैनबगंज को महंगी यूरिया बेचने के कारण एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि यूरिया किसानों को निर्धारित मूल्य पर विक्रेता द्वारा उपलब्ध कराई जाए व किसानों को यूरिया के साथ अन्य कोई उर्वरक जैसे जिंक, सल्फर आदि खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। यूरिया की कालाबाजारी व यूरिया के साथ अन्य प्रोडक्ट खरीदने को बाध्य करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए तथा संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों व कृषि विभाग के अधिकारियों को यूरिया वितरण पर सतर्क दृष्टि रखने व बिक्री केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories