प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में लुट के नियत से सर्राफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा को...

कुशीनगर में लुट के नियत से सर्राफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा को गोली मारने वालो में सिर्फ एक बदमाश को दबोचा गया

कुशीनगर में लुट के नियत से  सर्राफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा को गोली मारने वालो में सिर्फ एक  बदमाश को दबोचा गया
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर: रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप के निकट सर्राफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा को गोली मारे जाने के मामले में एसपी ने रविवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। एसपी ने बताया कि लूट की नीयत से बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी थी। घटना के चार दिन बाद व्यवसायी की मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के निकट शाम को बदमाशों ने बहादुरगंज निवासी कृष्णा वर्मा को गोली मारकर लूट का प्रयास किया था। इलाज के दौरान चार दिन बाद व्यवसायी की मौत हो गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद टीम गठित कर घटना के अनावरण का निर्देश दिया गया था। स्वाट व थाने की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल विशाल गुप्ता निवासी पकड़ियार नौगांवा थाना रामकोला को 15 अगस्त को असलहा और कारतूस के साथ इसी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा तिराहा के पास गिरफ्तार किया। उसके पास चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि छह अगस्त को पेट्रोल पंप के सामने उसने अपने दो अन्य साथियों सिंटू सिंह निवासी जवही नरेंद्र थाना तरयासुजान और अजय सिंह उर्फ गुड्डू निवासी छपरा (बिहार) के साथ मिलकर स्वर्णकार को गोली मारकर लूट का प्रयास किया था। मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसपी ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ करुणेश प्रताप सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी आनंद गुप्ता, एसएसआई जगमोहन राय, एसआई विवेकानंद यादव, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, रणजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, शशिकेश गोस्वामी, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल चंद्रभान वर्मा, शिवानंद सिंह, बालेंदु पाल और संदीप यादव शामिल थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories