प्रदेशउत्तर प्रदेशदरोगा का वर्दी पहने फिल्‍म सिंघम के थीम सॉन्ग पर एके-47 के...

दरोगा का वर्दी पहने फिल्‍म सिंघम के थीम सॉन्ग पर एके-47 के साथ टिकटॉक वीडियो वायरल, जांच के आदेश

[object Promise]

वाराणसी । वाराणसी के दरोगा हर्ष सिंह भदौरिया का एके-47 के साथ टिकटॉक पर वीडियो शनिवार को वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में दरोगा वर्दी पहने फिल्‍म सिंघम के थीम सॉन्ग पर एके-47 लेकर स्‍लो मोशन में दौड़ते नजर आ रहे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच का आदेश दिया है। दरोगा को थाने से हटा दिया गया है।

चौबेपुर थाने पर तैनात दरोगा हर्ष सिंह भदौरिया के टिकटॉक पर वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह सैकड़ों वीडियो बना चुके हैं। उनके नाम से बनी टिकटॉक आईडी पर ही 83 वीडियो अपलोड हैं। बैरक वाले एक वीडियो में उनका अंदाज जेल की सलाखों को तोड़कर बाहर आने जैसी फिल्‍मी पटकथा का है।

लॉकडाउन के दौरान बनाया विडियो
शनिवार को हर्ष सिंह भदौरिया का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमें वह पुलिस जीप के सामने खड़े होकर एके-47 लहराते हुए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्रांउड में फिल्‍म सिंघम का गाना बज रहा है। वीडियो देखने से साफ है कि वह लॉकडाउन के दौरान बनाया गया है। सड़क पर पुलिस जीप और एक बाइक के अलावा पूरी तरह सन्‍नाटा है।

‘दरोगा को हटाया गया’
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा की ओर से वर्दी में एके-47 के साथ बनाए गए वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच एसपी ग्रामीण मार्तण्‍ड सिंह को सौंप रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई होगी। इसी के साथ दरोगा को थाने से हटा दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories