प्रदेशउत्तर प्रदेशLockdown : कुशीनगर में गरीबों के लिए मसीहा बनी पडरौना कि महिला...

Lockdown : कुशीनगर में गरीबों के लिए मसीहा बनी पडरौना कि महिला पुलिस

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर। कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉक डाउन किया है और 21 दिनों तक लोगों से अपने अपने घरों से न निकलने की अपील की है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों की बढ़ गई है और जो रोज कमाते खाते है। इन गरीब लोगों का सहारा बन कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र की महिला पुलिस गरीबों को भोजन मुहैया करा रही है।

लॉक डाउन की घोषणा के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में गरीबों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया और उन्हें खाना खिलाने के साथ ही कुछ स्थानों पर खाने का सामान भी लॉक डाउन में फंसे लोगों को दिया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान महिला पुलिस जनपद के सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद है,और लॉक डाउन का उललंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है,जबकि दूसरी तरफ महिला पुलिस पडरौना शहर के प्रमुख चौराहों पर गरीब महिलाओं तक भोजन देते नजर आ रही हैं,पडरौना नगर में गरीबों के लिए खाने के व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories