प्रदेशउत्तर प्रदेशABHI ABHI : कोरोना के कहर के बीच देश के इस...

ABHI ABHI : कोरोना के कहर के बीच देश के इस बडे नेता का निधन, शोक में डूबे लोग

[object Promise]

लखनऊ । पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार दोपहर दो बजे उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘बेनी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में थे और मुलायम सिंह यादव के निकटस्थ माने जाते थे। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे। उनके निधन पर मुलायम व सपा अध्यक्ष अखिलेश समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

केंद्र में इस्पात मंत्री रह चुके 79 वर्षीय बुजुर्ग समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा को डेढ़ माह में दो बार इलाज के लिए भर्ती कराया गया जा चुका था। वह सांस समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे। मेदांता अस्पताल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक करीब डेढ़ माह से उनका उपचार चल रहा था। उन्हें पैंक्रिटाइटिस की समस्या थी। डॉक्टरों ने पैंक्रियाज में कैंसर की संभावना जताई थी। वह गठिया के साथ-साथ गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित थे। शुक्रवार दोपहर वह बेहोशी की हालत में लाए गए थे, डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया मगर, शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।

बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर पाते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेता अस्पताल पहुंच गए। बाराबंकी के मूल निवासी बेनी वर्तमान में गोमतीनगर के विराम खंड में रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाराबंकी में उनके गांव में किया जाएगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि बेनी बाबू के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय बेनी प्रसाद वर्मा जी एवं हम सबके प्रिय ‘बाबू जी’ जी का निधन अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! शत-शत नमन एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

लोकसभा में पांच बार के सांसद रहे बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। बेनी प्रसाद वर्मा का जन्‍म 11 फरवरी, 1941 को उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाराबंकी से पूरी हुई। इसके बाद वह लखनऊ आ गए। यहां से उन्होंने लखनऊ विश्‍वविद्यालय से बीए और फिर एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। बेनी प्रसाद वर्मा सबसे पहले वर्ष 1974 में दरियाबाद क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गए थे।

बेनी प्रसाद वर्मा कई साल तक यूपी की सपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। देवेगौड़ा सरकार के दौरान उन्होंने वर्ष 1996 से 1998 तक केंद्र में संचार मंत्री का पद संभाला। 1998, 1999, 2004 और 2009 में गोंडा से सांसद चुने गए, जबकि यूपीए सरकार के दौरान 12 जुलाई, 2011 को इस्पात मंत्री भी बनाए गए। पिछले लोकसभा चुनाव में हारने के बाद बेनी वर्मा कांग्रेस में हाशिए पर थे।

बेनी प्रसाद वर्मा अपने बेटे के लिए वर्ष 2007 में टिकट चाहते थे, लेकिन अमर सिंह की वजह से बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को टिकट नहीं मिल सका। इसी वजह से नाराज बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी और समाजवादी क्रांति दल बनाया। इसके बाद साल 2008 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2016 में वह एक बार फिर समाजवादी पार्टी मे शामिल हो गए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories