प्रदेशउत्तर प्रदेशपीलीभीत माधोटांडा के एस आई नरेंद्र कुमार ने खवर कवरेज करने बाले...

पीलीभीत माधोटांडा के एस आई नरेंद्र कुमार ने खवर कवरेज करने बाले पत्रकार से की अभद्रता पुलिस कर रही पत्रकारों का उत्पीड़न

[object Promise]
रिपोर्ट ज़ाहिद अली

पीलीभीत के थाना माधोटांडा में मौजूद दरोगा नरेंद्र कुमार ने खवर कवरेज करने को लेकर एस आई ने पत्रकार के साथ बदतमीजी की मामला कुछ इस तरह से हैं कि पत्रकार खबर पर कवरेज के लिए कलीनगर चौराहे पर पुलिस चेकिंग की कवरेज करने गया था।

पत्रकार ने भीड़भाड़ को देखते हुए वहां अपनी गाड़ी खड़ी की और चैकिंग अभियान की फ़ोटो लेने लगा वहाँ पर मौजूद दरोगा ने पत्रकार देख कर कहा कि तू कौन है यहां क्यों खड़ा है तो पत्रकार ने बताया मैं मीडिया से हूं। और मैं कवरेज करने आया हूँ।तो उसने पत्रकार की बात नहीं सुनी और उससे कहा कि तू कौन है।और कहां से है तुझे थाने जाकर पता चलेगा तुम मीडिया वाले पुलिस को बहुत परेशान करते हो तेरी मीडिया थाने जाकर निकाल लूंगा और उसके बाद गाली गलौज करते हुए पीड़ित पत्रकार की मोटरसाइकिल का चालान कर दिया इससे परेशान पत्रकार ने अपने साथी पत्रकारों को सूचना दी।

तत्काल सभी पत्रकार इकट्ठा होकर कलीनगर उपजिलाधिकारी रामदास द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा ।लेकिन कब तक चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर कब तक ऐसे हाथापाई अपमानित अपशब्द भरी बातें कब तक सहन करनी होगी क्या खाकी के सामने किसी आदमी का कोई वजूद नहीं क्या सब निचले स्तर के हैं सब ऐसे अगर मीडिया अपमानित होती रहेगी तो इस लोकतंत्र का क्या होगा ऐसी घटनाओं पर अगर अधिकारी अंकुश नहीं लगाएंगे तो क्या होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories