[object Promise]
आज पुलिस कप्तान अभिषेक दीक्षित ने लॉक डाउन के मद्देनजर शहर का जायज़ा लिया। इस दौरान नकटा दाना तिराहे के पास 9 व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस कप्तान ने उनको रोका और पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम जनपद चंपावत (उत्तराखंड) में काम करते है लॉक डाउन होने की वजह से काम बंद हो गया है हम वहां से पिछले 3 दिनो से पैदल चलकर आ रहे हैं एवं अपने घर बरेली वापस जाना चाहते हैं। पुलिस कप्तान ने उनको आसाम चौकी पहुंचाया गया और वहां से खाना खिलवाकर गाड़ी के ज़रिए उनके घर के लिए रवाना किया गया।
