[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ पहुंचे संघप्रमुख अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के लिये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ पहुंचे संघप्रमुख अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के लिये

admin
Last updated: April 19, 2026 12:13 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ । अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन तथा कार्यारम्भ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। संघ सूत्रों ने बताया कि वह सुबह राजधानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचे। यहां वह संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और दोपहर तक सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

लखनऊ से अयोध्या संघ के कौन-कौन प्रमुख पदाधिकारी जाएंगे, इसे लेकर सोमवार देर शाम संघ कार्यालय भारती भवन में बैठक हुई।

कोरोनावायरस के चलते पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भी अयोध्या नहीं जाएंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण और स्वास्थ्य कारणों से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भूमि पूजन के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे।

वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत सरकार्यवाहक भइया जी जोशी समेत संघ के प्रचारक अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती को पांच अगस्त को रामनगरी अयोध्या में भूमि पूजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल गया है। इसके बाद भी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगी।

उमा भारती भूमि पूजन के समय अयोध्या में सरयू नदी के तट पर रहेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्विटर पर अपनी योजना साझा की। वह भूमि पूजन के दौरान सरयू तट पर रहेंगी। उन्होंने कहा इसकी सूचना उन्होंने अयोध्या में रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को दे दी है कि नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दें।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Corona In Kanpur: प्रशासन के पोर्टल पर संक्रमितों के लिए बहुत कुछ, तबीयत खराब लगे तो करें कंट्रोल रूम फोन
Next Article संघ समर्थित किताब में रामजन्मभूमि केस का टर्निग पॉइंट बताया 1949 की घटना को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?