प्रदेशउत्तर प्रदेशगमछा सहित सेनिटाइजर व ग्लब्स का नगर के कर्मचारियों में हुआ वितरण

गमछा सहित सेनिटाइजर व ग्लब्स का नगर के कर्मचारियों में हुआ वितरण

[object Promise]
हसनगंज /उन्नाव। हसनगंज छेत्र की नगर पंचायत न्योतनी में राम सिंह यादव ने नगर के कर्मचारियों सहित सभी को कोरोना से बचाव करने के लिए अंगौछा सहित सेनिटाइजर व दस्ताने का वितरण किया।उन्होंने बताया कि नगर के कार्यालय में नगर के बहुत सारे लोग कार्य करवाने के लिए यहा आते है इसके साथ ही जरूरतमंद लोग भी यहाँ आते है जिससे कार्यालय के कर्मचारियों को संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है जिसके कारण इन लोगो को संक्रमण  से बचने के लिए गमछा, सेनेटाइजर व ग्लब्स दिए जा रहे है जिनसे संक्रमण से बचने में इनकी मदत होगी और कहा इस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है l

 

कोरोना जैसी महामारी से एकमात्र यही बचाओ है कि सभी लोग घरों में रहें घर से बाहर ना निकले और यदि माक्स ना हो तो अंगौछे से मुंह को ढक कर रहे हाथों को बार-बार धुले व हाथों में दस्ताना लगाकर ही निकले यदि बहुत जरुरी काम हो तो ही घर से निकले नही तो घर पर ही सुरक्षित रहें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष मनीष राठौर, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत सिंह, लिपिक कुलदीप सिंह, हरि प्रकाश सिंह, विनीत सिंह, सजीवन सिंह,महेश चौहान,मीनू आदि दर्जनों लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories