प्रदेशउत्तर प्रदेशस्कूटी सवार सचिवालय कर्मी की सुल्तानपुर रोड पर हादसे में मौत, पीछे...

स्कूटी सवार सचिवालय कर्मी की सुल्तानपुर रोड पर हादसे में मौत, पीछे बैठा साथी गंभीर

[object Promise]

लखनऊ। लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर स्थित अर्जुनगंज ओवरब्रिज शनिवार देर रात हादसे में स्कूटी सवार सचिवालय कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सचिवालय कर्मी अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर  गोसाईगंज से घर जा रहे था। तभी बेकाबू होकर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों  को गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान सचिवालय कर्मी ने दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हेलमेट हटा, गई जान 

मामला कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड पर अर्जुनगंज ओवरब्रिज का है। जांच अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक, विधानसभा सुरक्षा दल में तैनात मैनपुरी निवासी प्रदीप यादव (28) और  प्रतापगढ़ निवासी इंद्रजीत यादव(32) शनिवार रात गोसाईगंज से प्लॉट देखकर स्कूटी से वापस शहर लौट रहे थे। इसी दौरान अर्जुनगंज ओवरब्रिज पर स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों  को गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप यादव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात प्रदीप की मौत हो गए वहीं। दूसरे चोटिल इंद्रजीत यादव की गम्भीर हालात में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सब इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा के मुताबिक, हादसे के समय मृतक ने सिर के ऊपर हेलमेट सिर्फ रखा हुआ था, लॉक नहीं किया गया था। जिसके चलते हादसे के वक्त हेलमेट सिर से निकलकर दूर गिर गया। हादसे में सिर डिवाइडर से टकरा गया।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories