प्रदेशउत्तर प्रदेशएसआईटी ने प्राथमिकी दर्ज की आईपीएस अधिकारी के खिलाफ

एसआईटी ने प्राथमिकी दर्ज की आईपीएस अधिकारी के खिलाफ

एसआईटी ने प्राथमिकी दर्ज की आईपीएस अधिकारी के खिलाफ

लखनऊ। आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सतर्कता जांच शुरू करने के बाद आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसआईटी के महानिदेशक आर. पी. सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश पर शर्मा के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, “हमने एक टीम बनाई है और आईपीएस अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को भी ध्यान में रखा गया है।

गौरतलब है कि आठ मार्च को शर्मा की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी के कई सारे अफेयर हैं और इसे छिपाने के लिए उन्होंने उस महिला को धोखाधड़ी के एक मामले में फंसाया, जिसके चलते 10 अगस्त, 2019 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बहरहाल, आईपीएस शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ये सभी आरोप झूठे हैं और वह महिला उनकी पत्नी नहीं है।

इससे पहले, आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण द्वारा पांच साथी आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, गणेश साहा, राजीव नारायण मिश्रा और हिमांशु कुमार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए नौ जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसमें आईजी एसटीएफ और जल निगम के प्रबंध निदेशक विकास गोठवाल शामिल थे।

वैभव कृष्ण ने पांच अधिकारियों के खिलाफ अगस्त में गृह विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी और इसकी एक प्रति पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी दी थी।

एसआईटी ने दो आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ सरकारी कार्रवाई की सिफारिश की थी। अन्य तीनों पर कदाचार के आरोप थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories