[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 3 मदरसों से अब तक 56 छात्र हुए कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश

3 मदरसों से अब तक 56 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

admin
Last updated: April 19, 2026 12:26 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में कोरोना (COVID-19) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां अब तक 192 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके चलते शहर में हॉटस्पॉट एरिया की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कोरोना संक्रमित मामलों में सबसे अधिक वो छात्र हैं, जो तालीम हासिल करने के लिए मदरसों में आए थे। शहर में अब तक 3 मदरसों से 56 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिनकी उम्र 10 से 20 साल के बीच है. इनमें से अधिकतर छात्र दूसरे राज्यों के हैं।

इन सभी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कॉरंटाइन किया गया है. कानपुर में मदरसा छात्रों पर कोरोना कहर बन कर टूट रहा है. शहर के तीन मदरसों में छात्रों की टेस्टिंग के बाद बड़े पैमाने पर छात्र पॉजिटिव पाए गए।इनमें कुली बाजार के मदरसे के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है. यहां पर 42 मदरसा छात्रा कोराना पॉजिटिव पाए गए। वहीं नौबस्ता के मछरिया इलाके में स्थित मदरसे से बिहार के रहने वाले 8 छात्र पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा जाजमऊ में स्थित मदरसे से 6 छात्र पॉजिटिव निकले।

गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद जमाती शहर की विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में ठहरे थे. ये जमाती मदरसों में दीनी तालीम देने के लिए जाते थे। मरकज के जमातियों के संक्रमित होने के बाद कानपुर में भी जमाती पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद उनके सम्पर्क मे रहने वाले लोगों की जांच की गई. इनमें बड़े पैमाने पर मदरसा छात्रों में कोराना संक्रमण पाया गया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Prayagraj में फंसे छात्रों को उनके घर तक पहुंचाएगी Yogi Sarkar
Next Article सांसद और विधायक कोरोना संक्रमण काल में नहीं पूछ रहे आजमगढ़ की जनता का हालचाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?