प्रदेशउत्तर प्रदेशअसहायों की निरंतर मदद कर रहे समाजसेवी

असहायों की निरंतर मदद कर रहे समाजसेवी

[object Promise]

उन्नाव। डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर ने बुधवार को पुन: कोरोना फाइटर्स के उत्साह बर्धन करने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कोरोना फाइटर्स को गले की शीतलता प्रदान करने के लिए ठण्डा  देसी मट्ठा वितरित किया इसके साथ ही कोरोना फाइटर्स को सेनेटाइजर्स किए हुए हाथ के सिले हुए मास्क भी वितरित किये। इस दौरान डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर के कार्यालय प्रभारी अनुभव शुक्ला विशिष्ट सदस्य  पीयूष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

वहीं हिन्दू जागरण मंच ने नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए बुधवार को भीअनवरत हजारो जरुरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया।हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी द्वारा जरुरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन हेतु लाक डाउन के दिन से ही शुरू किया गया था नर सेवा – नारायण सेवा भोजनालय जिसमे अनवरत 29 दिन से बन रहा है हजारो लोगो को भोजन जिसको मंच के पदाधिकारियो द्वारा स्वयं तैयार कर जरूरतमंद परिवारों में वितरण कराया जाता है l

 

आज 29  वे दिन भी सुरक्षा में लगे पीएसी जवानो ,पुलिस कर्मियों व नगरपालिका के सफाई कर्मियों में भोजन ,फल व जूस का वितरण करते हुये दिव्यांग ,मजदूरो ,सब्जी वाले ,ठेले वाले ,फैक्ट्री मजदूरो व जरुरत मंद परिवारों को लोकनगर ,बन्धुहार,पूरन नगर ,कब्बा खेडा ,दरियाई खेडा ,रामकुमार वाली गली ,एस पी आफिस चौराहा ,प्रकाश गेस्ट हॉउस ,मोतीनगर सब्जीमंडी ,शिवनगर छात्रावास ,आवास विकास ,राजेपुर बाबूगंज ओवर ब्रिज ,आईबीपी चौराहा ,बड़ा चौराहा ,छोटा चौराहा ,नरेन्द्र नगर ,गांधीनगर ,फायर ब्रिगेट आदि जगहों पर जरुरत मन्द परिवारों में लगभग 1010 निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण किया गया l इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर ,नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला ,युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी ,नगर मंत्री अखिल मिश्रा उपाध्यक्ष शिवम् आजाद ,नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला ,सदस्य मयंक त्रिपाठी ,सदस्य आशू चौरसिया ,शिवा ,जय शिव अवस्थी नगर उपध्यक्ष आदि राष्ट्र रक्षको द्वारा अलग अलग मुहल्लों में निःशुल्क भोजन वितरण कराया गया।शहर के सिविल लाइन्स स्थित दददू मेडिकल स्टोर के संचालक बृजेश अवस्थी ने गोद लिए गए परिवार को राशन उपलब्ध कराया जिसमें सभासद भानु मिश्रा ने भी मदद की।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories