उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : रंग में भंग डाला तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा खानी पड़ेगी। होली त्यौहार के जश्न के दौरान जोश में होश खोने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। गुरुवार को पड़ रहा है होली पर्व पर कुशीनगर में पुलिस कड़ी चौकसी बरतेगी। दिन के 10 बजे से अबीर गुलाल व रंग खेलने का सिलसिला शुरू होगा जो 12:00 बजे तक ही चलेगा ।जिले के लोग होली के त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस मौके पर कुछ अराजकतत्व नशे में हुड़दंग करते हुए रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। ऐसे में जिले के पुलिस बिनोद कुमार मिश्र ने हिदायत दी है कि दिन के 10 बजे शुरू अबीर गुलाल रंग खेलने का कार दिन के 12:00 बजे तक ही चल सकेगा।
हुड़दंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें
होली त्यौहार के दिन अराजक तत्वों के लापरवाही से होने वाली किसी भी घटना के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। वहीं पडरौना शहर में सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं। मंगलवार के दिन पड़ रहा है होली त्यौहार लेकर कुशीनगर पुलिस की टीमें विशेष चौकसी बरतेंगी। पुलिस की मोबाइल टीमें,डायल 112,महिला पुलिस की टीम चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी
कुशीनगर पुलिस पडरौना शहर के अलावा पूरे जिले के चौराहों पर चार और दो पहिया वाहनों के चालकों का ब्रेथएनालाइजर टेस्ट भी करेगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। एसपी बिनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि होली त्यौहार का जश्न खुशी के साथ मनाएं,माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना परमिशन के डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस टीमें गश्त पर रहेंगी।
