प्रदेशउत्तर प्रदेशमेरठ में गिरफ्तार किया गया आतंकी : सामने आया दहशतगर्द का दिल्ली...

मेरठ में गिरफ्तार किया गया आतंकी : सामने आया दहशतगर्द का दिल्ली और सीमा पार तक कनेक्‍शन, जांच तेज

[object Promise]

मेरठ। थापरनगर से पकड़े गए पंजाब के आतंकी का मेरठ से लेकर दिल्ली और सीमा पार तक का कनेक्शन सामने आ रहा है। कई बड़े रसूखदार लोगों के भी वह लगातार संपर्क में था। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का वह सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसका काम सीमा पार से गोला-बारुद मंगाकर उसे सप्लाई करने का था। अब मेरठ पुलिस सबसे पहले उसके लोकल कनेक्शन की जांच में जुट गई है। आरोपित के पास से जनरैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर भी बरामद हुए हैं।

विदेश में कनेक्शन की जांच

शनिवार दोपहर के समय पंजाब पुलिस के डीएसपी राकेश कुमार यादव, स्पेशल आपरेशन सेल के अजीत सिंह और यूपी एटीएस के साथ मेरठ पहुंचे। यहां आला अफसरों को जानकारी देने के बाद उन्होंने आतंकी तीरथ सिंह को पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि वह काफी समय से सोशल मीडिया पर खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा था। अब जांच एजेंसियां उसके स्थानीय से लेकर दिल्ली और विदेशी तक के कनेक्शन की जांच में जुट गई हैं। उसके संपर्क में काफी लोग थे, सभी रडार पर आ गए हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के एकाउंट भी खंगाले जाएंगे।

पाकिस्तान भी जा चुका

तीरथ सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सक्रिय सदस्य है। सूत्रों ने बताया कि सीमापार से गोला-बारुद मंगाने की उसपर जिम्मेदारी रहती है। इस सिलसिले में ही वह दो बार पाकिस्तान भी जा चुका है। अब उससे जुड़े हर व्यक्ति की कुंडली खंगाली जाएगी। वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं यह स्थानीय युवकों को भी तो खालिस्तान मूवमेंट के लिए तो तैयार नहीं कर रहा था।

दिन में काम, शाम को सेवादारी

आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपित दिन में सोतीगंज स्थित एक ऑटो पाट््र्स की दुकान में काम करता है। करीब चार साल से वह एक ही जगह काम कर रहा है। इसके बाद शाम को वह गुरुद्वारे में सेवादारी करता है। बताया गया कि आसपास के लोगों से भी उसका बातचीत काफी कम होती थी।

एलआइयू एक बार फिर फेल

एलआइयू एक बार फिर फेल साबित हुई। थापरनगर में एक आतंकी कई सालों से रह रहा था। सीमापार से भी उसका कनेक्शन है। बावजूद इसके एलआइयू को पता तक नहीं चला। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब खुफिया विभाग की पोल खुल गई है।

आतंकी का पिता इंटर कॉलेज में चौकीदार

तीरथ सिंह के पिता अजीत सिंह खालसा इंटर कॉलेज में चौकीदार हैं। साथ ही बच्चों को रिक्शे से लाने- ले जाने का काम भी उनके जिम्मे है। स्कूल के ऊपर ही प्रबंधकों ने उनको कमरा दे रखा है। बताया जाता है कि तीरथ सिंह को तीन माह पहले एक फोन कैंट क्षेत्र में मिला था, जिसे उसने इस्तेमाल किया और खराब हो जाने के चलते बंद कर दिया था। उस फोन में जो सिम इस्तेमाल किया था, उसे दूसरे फोन में डाल लिया था। उसी आधार पर जांच टीम खालसा इंटर कॉलेज तक पहुंची थी। इस दौरान सदर  बाजार पुलिस भी उनके साथ थी। पुलिस जिस फोन की तलाश में थी, वह फोन तीरथ सिंह के पास था।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories