प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में सात साल की मासूम से दुराचार की प्रयास,आरोपी चढ़ा पुलिस...

कुशीनगर में सात साल की मासूम से दुराचार की प्रयास,आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :  जिले के एक गांव में बीती रात दरवाजे पर सो रही एक सात वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही दिव्यांग युवक ने दुराचार की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर जब परिवार के लोग जुटे तो भाग गया। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया कर लिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की सात साल की बेटी दरवाजे पर सोयी हुई थी। घर वाले दरवाजे पर ही दूसरी ओर से सोए थे। रात लगभग 11 बजे बगल का ही एक दिव्यांग युवक पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर जब परिवार के लोग दौड़े तो वह भाग गया। परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। इंसपेक्टर जेपी पाठक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी के घर पहुंचे तो वह छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों के अनुसार युवक एक पैर से दिव्यांग है और सोखैती करता है। मनबढ़ है। एसओ हनुमानगंज जयप्रकाश पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लडकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories