प्रदेशउत्तर प्रदेशपरिजन सड़क किनारे ‘शव’ रखकर रो रहे थे, पुलिस आई ‘जिंदा’ कर...

परिजन सड़क किनारे ‘शव’ रखकर रो रहे थे, पुलिस आई ‘जिंदा’ कर दिया

[object Promise]

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपार गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने के उद्देश्य से फांसी लगा ली। परिजन ने युवक को देखा तो आनन-फानन में उसे उतार लिया और मृत समझकर सड़क किनारे उसे रखकर रोने लगे। तभी उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से युवक की सांस लौट आई।

जानकारी के अनुसार, गोपार गांव में सुंदर लाल के पुत्र अतुल कुमार उम्र लगभग (30) वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने के उद्देश्य से फांसी लगाई। फांसी पर झूलते अतुल कुमार को परिजन ने देख लिया, जब तक वह फंदा काटकर उसे उतारते काफी देर हो चुकी थी। अतुल की सांसें थम गई थीं। उसे मृत समझकर परिजन सड़क किनारे मकान के बाहर रखकर रोने लगी।

युवक के सीने को लगातार पंप करते रहे पुलिसकर्मी
उधर से गुजर रहे बघौली थाने में तैनात कॉन्स्टेबल हरिशंकर शर्मा और कपिल यादव ने भीड़ देखकर बाइक रोक दी। मामला समझने के बाद हरिशंकर शर्मा और कपिल यादव ने मिलकर युवक के सीने को पंप करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सांसें आने लगीं, जिससे कॉन्स्टेबल को उम्मीद हो गई युवक शायद बच जाए। हल्की सांसें देखकर कॉन्स्टेबल लगातार युवक के सीने को पंप करते रहे।

ऐम्बुलेंस के आने पर उक्त व्यक्ति को कछौना सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवक की हालत सही बताई गई। संजीवनी बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों और उनकी सूझबूझ से ही युवक की जान वापस आ गई थी। शेष उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में चल रहा है। फिलहाल अतुल अब खतरे से बाहर है। दोनों सिपाहियों की सूझबूझ से प्रसन्न होकर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories