प्रदेशउत्तर प्रदेशसैकड़ों के मुंह से छीन रहा निवाला, ताजमहल पर लटका ताला

सैकड़ों के मुंह से छीन रहा निवाला, ताजमहल पर लटका ताला

[object Promise]

आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ दी है। 17 मार्च से बंद पड़े स्मारकों के ताले अभी खुलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। यह बंदी अगर अधिक लंबी होती है तो पर्यटन उद्योग के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिससे उबरना आसान नहीं होगा। वैसे भी स्मारकों की बंदी का असर नजर आने लगा है।

यह खड़ा है पर्यटन उद्योग के समक्ष संकट

-स्मारकों की बंदी से पर्यटन उद्योग लंबे समय तक उबर नहीं सकेगा। 101 दिन की बंदी में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के खर्चे बरकरार हैं और आमदनी शून्य है। सरकारी करों का भार कम नहीं हुआ है। इससे उनकी बचत खत्म हो रही है।

-प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, एंपोरियम बंद हैं। बिना मेंटीनेंस के उन्हें नुकसान हो सकता है।

-पर्यटकों का विश्वास जीतने और उन्हें भरोसा दिलाने का संकट सबसे बड़ा है। उपचार के अभाव में मरीजों के दम तोड़ने, श्रमिकों को घर जाने में हुई परेशानियों की खबरों ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

-स्मारकों को खोलने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत, वीजा पर अभी अनिश्चितता की स्थिति है। कुछ पता नहीं है कि स्मारक कब से दोबारा खुलेंगे। इस स्थिति में न तो पर्यटक अपना टूर प्लान कर सकते हैं और न ही पर्यटन उद्यमी कुछ कर सकते हैं।

-कोरोना के पर्यटन पर असर और पर्यटकों की संख्या कम होने की संभावना को देखते हुए पर्यटन में निवेश प्रभावित हो सकता है।

-होटलों द्वारा कर्मचारियों की लॉक डाउन में छुट्टी कर दी गई। अब दोबारा खुलने पर उनके समक्ष स्किल्ड लेबर का अभाव होगा।

-किराये की संपत्तियों को लेकर विवाद होना शुरू हो गए हैं। संपत्ति मालिक किराया मांग रहे हैं और किरायेदार आमदनी के अभाव में समय। इसे लेकर नोटिस भेजना शुरू हो गया है।

स्मारकों की बंदी का पर्यटन उद्योग ने बड़ा खामियाजा भुगता है। उद्योग इसके लिए तैयार नहीं था। इससे पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ था। अचानक निर्णय होने से न तो समझने का मौका मिला और न संभलने का। यही वजह है कि अन्य उद्योगों के खुलने के बावजूद पर्यटन उद्योग अभी बंद है। सरकार को अन्य उद्योगों के समान पर्यटन की मदद करनी चाहिए।

-संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष अागरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन

आगरा में पर्यटन उद्योग से जुड़े 80 फीसद लोग ताजमहल से जुड़े हैं। लंबी बंदी से लोगों का बुरा हाल है और उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। जब मॉल व बाजार खुल सकते हैं तो ताजमहल भी खुलना चाहिए। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी हाेगी। अन्य देशों के समान लोकल टूरिज्म शुरू किया जा सकता है।

-सुमित उपाध्याय, टूर ऑपरेटर

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories