[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर DM की कार रोककर जमकर लगाई क्लास, किया था लाॅकडाउन का उल्लंघन
उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर DM की कार रोककर जमकर लगाई क्लास, किया था लाॅकडाउन का उल्लंघन

admin
Last updated: April 19, 2026 12:26 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बुलंदशहर। देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन जारी है और पुलिसकर्मी भी पूरी तरह अलर्ट हैं। इसी की जांच करने बुलंदशहर जिलाधिकारी प्राइवेट कार से दो-तीन व्यक्तियों के साथ मंडी और शहर के मुख्य चौराहे का जायजा लेने पहुंचे और उसके बाद सिकंदराबाद में चौराहे का भ्रमण किया।

इसी बीच चौराहे पर तैनात एक सिपाही ने जिलाधिकारी की कार काे रोक लिया और साइड में लगाने को को कहा। डीएम के कार साइड में लगाते ही सिपाही जिलाधिकारी से गहन पूछताछ की। इस दौरान सिपाही ने कार मेंं 3-4 व्यक्तियों को बैठा देख डीएम की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सिपाही के काम से बेहद खुश हुए और सिपाही की सराहना करते हुए 2 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

दरअसल, बुलंंदशहर में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनपद में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन की भी शिकायतें आ रही हैं। इसे देखते हुए बुलंदशहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पुलिस की ड्यूटी चेक करने के लिए आम आदमी बनकर औचक निरीक्षण किया, जिसमें बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह से पास हुई।

बता दें कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस ड्यूटी चेक करने के लिए प्राइवेट कार वैगनआर में अन्य 2-3 व्यक्तियों के साथ थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में घूमने निकल गए। दनकौर तिराहे पर ड्यूटीरत आरक्षी अरुण कुमार ने प्राइवेट कार रोककर चेक किया और गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। साथ ही उनको हिदायत दी कि लॉकडाउन के दौरान गाड़ी में 3-4 व्यक्तियों द्वारा एक साथ सफर करना अपराध है। यह सुन डीएम मंद-मंद मुस्कुराने लगे। क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात है।

जिलाधिकारी आरक्षी की ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता एवं सजगता से काफी प्रभावित हुए। सिपाही अरुण कुमार को डीएम ने प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया। जबकि एसएससी संतोष कुमार सिंह ने सिपाही अरुण कुमार को उत्साहवर्धन के लिए 2 हजार रुपयेे का पुरस्कार देने की घोषणा की। बता दें कि इस दौरान डीएम ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने पर एक सिपाही को सस्पैंड भी किया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में 30 मई तक बढ़ाई गई पाबंदियां, जारी की गई नई गाइडलाइन
Next Article Prayagraj में फंसे छात्रों को उनके घर तक पहुंचाएगी Yogi Sarkar

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?