असोहा/उन्नाव)। मुम्बई में काम करने वाले युवक का फाँसी के फंदे से लटकने के बाद शव कल देर शाम उसके घर पहुँचते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरवन में गुरुवार को देर शाम को लगभग शाम 5 बजे जब युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
युवक की माँ रेनुलता गुप्ता ने बताया कि मेरा लड़का मंजीत गुप्ता गांव के ही रहने वाले मेहँदी हसन के साथ मुंबई के मलाड में स्थित कारखाने में काम करता था।मंजीत को फांसी के फंदे पर लटकता देख कारखाना मालिक ने इसकी सूचना मंजीत के परिवार वालों को दी। हादसे के 2 दिन बाद एम्बुलेंस से मंजीत के शव को घर भेजा गया।शव पहुँचते ही घर वालों में कोहराम मच गया।युवक का शव नीला देख परिजनों के जहर देकर जान से मारने की आशंका जताई हंगामा काट कर परिजनों ने शव को लेने से मना कर दिया ।
मौके पर पहुंचे एसओ ने परिजनों को समझा बुझा कर माहौल को शांत कराया। लोगों का आक्रोश देख एम्बुलेंस चालक ने युवक का मृत्यु प्रमाण पत्र असोहा थाने में दे दिया परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र देकर एसओ ने एम्बुलेंस को वापस भेजा।
