[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Kanika Kapoor की पार्टी में शामिल हुए थे ये बड़े नेता, सभी आइसोलेशन में
उत्तर प्रदेश

Kanika Kapoor की पार्टी में शामिल हुए थे ये बड़े नेता, सभी आइसोलेशन में

admin
Last updated: April 19, 2026 12:31 pm
admin
Share
SHARE

लखनऊ/ नई दिल्ली। सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) होने के बाद कई नामी-गिरामी हस्तियों ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है। ये वो लोग हैं, जो लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने भी शिरमत की थी। यहां तक की, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी इस पार्टी का हिस्सा थे। कनिका ने ये पार्टी रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में ऑर्गनाइज की थी।

अब कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने और उनकी पार्टी में राजनेताओं की शिरकत ने सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, कनिका की पार्टी में शामिल हुए दुष्यंत गुरुवार और शुक्रवार को संसद के सत्र में भी शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव की खबर सामने आने के बाद दुष्यंत सिंह और वसुंधरा राजे ने भी खुद को आइसोलेशन में रख लिया है।

Kanika Kapoor की पार्टी में शामिल हुए थे ये बड़े नेता, सभी आइसोलेशन में

वसुंधरा राजे ने कनिका की पार्टी में शामिल होने को स्वीकारते हुए ट्वीट किया। जिसमें लिखा, ‘कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने भी खुद को आइसोलेशन में रख लिया है और कहा कि वो भी अपनी स्कैनिंग कराएंगे। स्वास्थ्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री जी के अलावा उनकी पत्नी और परिजनों, उनके घर काम करने वाले लोगों के जांच के नमूने लिए गए हैं।

इस बीच टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी खुद को होम क्वारंटाइन (एकांतवास) कर लिया है। दरअसल, कनिका कपूर की पार्टी में दुष्यंत सिंह के शामिल होने की सूचना सामने आने के बाद उन्होंने ये फैसला किया। दरअसल, दो दिन पहले स्थायी समिति की एक बैठक में डेरेक दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे। इस बीच उन्होंने संसद के सत्र को भी स्थगित करने की मांग की है।

उनका कहना है कि दुष्यंत संसद में कई सांसदों से भी संपर्क में थे। संसद के सेंट्रल हॉल में भी देखे गए। लोकसभा में दुष्यंत के बगल में बैठे निशिकांत दुबे ने बताया कि अब वो आइसोलेशन में हैं। उनका सवाल उठाया कि चिंता का विषय ये है कि एक सांसद ऐसे समारोह में जाता है, जहां एक गेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है और फिर वो संसद के सत्र में भी शामिल होता है। ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़े कई सवाल खड़े होते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article करिश्मा कपूर ने तलाक के बाद एक्स हसबैंड पर किए थे खुलासे- संजय ने मुझे अपने दोस्तों के साथ रात बिताने के लिए किया था मजबूर
Next Article 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जनपदवासियों से की अपील

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?